Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

केएल राहुल संग शादी की अफवाहों पर अथिया शेट्टी ने मारा ताना, बोलीं- 'मुझे भी बुला लेना...'

Athiya Shetty Reacted One Wedding With KL Rahul: क्रिकेटर केएल राहुल शादी की अफवाहों पर अब अथिया शेट्टी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये बात कही है।

By: Pratibha Gaur  |  Published: July 13, 2022 11:22 AM IST

केएल राहुल संग शादी की अफवाहों पर अथिया शेट्टी ने मारा ताना, बोलीं- 'मुझे भी बुला लेना...'

Athiya Shetty Reacted One Wedding With KL Rahul: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और फेमस क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) इन दिनों अपनी शादी की अफवाहों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही थीं कि दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं। कुछ लोग तो यह भी दावा कर रहे थे कि अथिया शेट्टी (Athiya Shetty Wedding) और केएल राहुल आने वाले 3 महीनों में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी को लेकर अब अथिया शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैं।

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने शादी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "उम्मीद करती हूं 3 महीनों में होने वाली इस शादी में मुझे भी इंवाइट किया जाएगा। एलओएल।" अथिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि अथिया शेट्टी के इस खुलासे के बाद फैन्स का दिल टूट गया है, क्योंकि फैन्स लंबे समय से अथिया और केएल राहुल (KL Rahul) की शादी का इंतजार कर रहे थे।

हाल ही में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी अथिया और केएल राहुल (KL Rahul) की शादी की खबरों को सिर्फ एक अफवाह ही बताया था। सुनील शेट्टी ने बताया की फिलहाल अथिया की शादी की कोई तैयारी नहीं चल रही है। बता दें कि अथिया और केएल राहुल करीब तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्हें पार्टी से लेकर डिनर तक, हर जगह एक-साथ स्पॉट किया जाता है। कुछ दिनों पहले ही अथिया ने केएल राहुल के घरवालों से मुलाकात भी की थी, ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।