Awarapan 2 Release Date: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की नई रिलीज डेट का ऐलान, सनी देओल से होगी टक्कर

Awarapan 2 New Release Date: इमरान हाशमी की मचअवेटे फिल्म 'आवारापन 2' की नई रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. अब ये मूवी सनी देओल की 'लाहौर 1947' से बॉक्स ऑफिस दो-दो हाथ करती नजर आएगी.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 21, 2026 3:48 PM IST

Awarapan 2 New Release Date Announced: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की मच अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) एनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. फैंस इस मूवी से जुड़ी हर अपडेट्स पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट शेयर किया है. इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है. पहले ये मूवी 3 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसके आगे के लिए बढ़ा दिया गया था, वहीं अब इमरान हाशमी और दिशा पटानी स्टारर 'आवारापन 2' के नए पोस्टर के साथ मेकर्स नई रिलीज डेट (Awarapan 2 New Release Date) का भी ऐलान कर दिया है.

कब रिलीज होगी Awarapan 2

मेकर्स ने 'आवारापन 2' का नया पोस्टर नई रिलीज डेट के साथ शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस स्वतंत्रता दिवस के हफ्ते में अपने आप को इंडिपेंडेंट रखें और 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आवारापन 2 पर हमसे जुड़ें.' आपको बता दें कि, इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से इरमान हाशमी शिवम पंडित बनकर दर्शकों के सामने आएंगे. नितिन कक्क्ड़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी लीड रोल में दिखाई देंगी. साथ ही शबाना आजमी भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी.

सनी देओल से होगी इमरान हाशमी की टक्कर

हालांकि, 'आवारापन 2' की नई रिलीज डेट सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली है. दरअसल, सनी देओल की मूवी इमरान हाशमी की फिल्म से ठीक एक दिन पहले यानी 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में दोनों के बीच महा मुकाबला देखने को मिल सकता है, लेकिन देखना ये होगा कि, क्या सनी देओल (Sunny Deol) के आगे इमरान हाशमी का जादू चल पाएगा? हालांकि, ये तो फिल्म के सिनेमाघरों में उतरने के बाद ही पता चला पाएगा.

'आवारापन' का सीक्वल है 'आवारापन 2'

इमरान हाशमी और दिशा पटानी स्टारर ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी और साउथ एक्ट्रेस श्रेया सरन और मृणालिनी शर्मा लीड रोल में नजर आए थे. इसकी कहानी से लेकर इसके गाने तक आज भी दर्शकों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. रिलीज के समय फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन बाद में ये दर्शकों को काफी पसंद आई थी, जिसकी वजह से ये कल्ट मूवी बन गई. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…