लगातार हिट देने के बाद Ayushmann Khurrana को ऑफर हुई इस बड़े डायरेक्टर की फिल्म, पढ़े पूरी खबर

फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' को ना कहने के बाद भी आयुष्मान खुराना को ऑफर हुई करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: December 8, 2019 11:03 AM IST

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) हालिया रिलीज़ हुई फिल्म 'बाला' (Bala) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद भी फिल्म 'बाला' लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है। आयुष्मान के साथ 'बाला' में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और यामी गौतम (Yami Gautam) लीड रोल में है। और फिल्म को दर्शकों द्वारा अभी भी खूब पसंद किया जा रहा है। लगातार बॉलीवुड में 6 हिट फिल्में देने के बाद आयुष्मान खुराना के फैंस एक खुशखबरी सामने आई है।

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' को ना कहने के बाद एक आयुष्मान खुराना को एक बार फिर उनके साथ काम करने का मौका मिला है। कुछ भी कहने से पहले बता दें, कि आयुष्मान के मना करने के बाद 'लस्ट स्टोरीज' (Lust Stories) में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को यह रोल दिया गया था, लेकिन आयुष्मान उस समय किसी और फिल्म पर काम कर रहे थे, 'लस्ट स्टोरीज' में 'परफॉरमेंस इशू' होने के कारण उन्होंने इससे ना कह दी थी। खैर, अब एक बार फिर आयुष्मान को को धर्मा प्रोडक्शन की एक और पेशकश में काम करने का मौका मिल रहा है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान को करण जौहर के प्रोडक्शन द्वारा एक रोमांटिक कॉमेडी (Romantic Comedy) फिल्म ऑफर की गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष्मान की इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रहा है और जैसा की आयुष्मान बैक टू बैक 100 करोड़ की फ़िल्में दे रहे हैं इसी बात को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने उन्हें फिल्म ऑफर की है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ साल पहले आयुष्मान ने खुलासा किया था कि करण ने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। अगर उनके इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलती है, तो यह पहली बार होगा जब आयुष्मान धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) के साथ काम करेंगे। फिलहाल, आयुष्मान इस समय अपनी आने वाली फिल्मों 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyaada Savdhaan) और 'गुलाबो सीताबो' (Gulabo Sitabo) की शूटिंग के चलते व्यस्त हैं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...