बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) बहुत जल्द 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) से दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म से जुड़ी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद दर्शकों को फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी दी थी। लेकिन अब फिल्म की पूरी टीम ने मिलकर 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग खत्म होने के बाद आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसको जानकारी साझा की थी।
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'Bala' का मजेदार Dialogue Promo हुआ रिलीज, Video देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
फिल्म के एक्टर आयुष्मान खुराना के बाद फिल्म के निर्माता आनंद एल॰ राय ने नीना गुप्ता और गजराज राव की तस्वीर शेयर करते हुए उनका धन्यवाद किया।
Filming complete... #ShubhMangalZyadaSaavdhan stars #AyushmannKhurrana with #NeenaGupta, #MaanviGagroo and #GajrajRao... Directed by Hitesh Kewalya... Produced by Bhushan Kumar and Aanand L Rai... 21 Feb 2020 release. pic.twitter.com/7pGCPEgL3E
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 16, 2019
आपको बता दें, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), नीना गुप्ता और गजराज राव के अलावा इस फिल्म अहम किरदार में सुनीता राजवार, पंखुडी अवस्थी, नीरज सिंह, मनु ऋषि चड्ढा, मानवी गागरू भी दिखाई देंगे। मालूम हो कि 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) साल 2016 में रिलीज हुई शुभ मंगल सावधान का सीक्वल है। आने वाली फिल्म में आयुष्मान खुराना गे किरदार निभाएंगे। ये पहली बार होगा जब आयुष्मान बड़े पर्दे पर इस तरह का किरदार निभाते दिखाई देंगे। आयुष्मान के लव इंटरेस्ट के तौर पर फिल्म में जितेंद्र कुमार नजर आएंगे। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग वाराणसी में हुई है।ये फिल्म 21 फरवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन हितेश केवले द्वारा किया गया है।
आयुष्मान खुराना 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) के अलावा अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुलाबो सिताबो में भी दिखाई देंगे। ये फिल्म पहले 24 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन अब डेट बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दिया गया है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...