Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Thamma बनीं Ayushmann Khurrana के करियर की सबसे बड़ी ओपनर! शानदार ओपनिंग के बाद एक्टर ने किया ये खास काम, Video Viral

Ayushmann Khurrana इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'थामा' को लेकर सुर्खियों में है. यह मूवी एक्टर के अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर रही. ऐसे में एक्टर ने ऐसा काम किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: October 22, 2025 6:08 PM IST

Thamma बनीं Ayushmann Khurrana के करियर की सबसे बड़ी ओपनर! शानदार ओपनिंग के बाद एक्टर ने किया ये खास काम, Video Viral

Ayushmann Khurrana Video Viral: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पिछले काफ समय से अपनी फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) को लेकर सुर्खियों में बने थे. हालांकि, फिल्म बीते दिन यानी 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 'थामा' (Thamma Box Office Collection) ने पहले ही दिन इतना कलेक्शन किया कि, आयुष्मान खुराना और अमर कौशिक भागे-भागे गणपति बप्पा का आशीर्वाद लने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंग गए. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनीं Thamma

'थामा' (Thamma) आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनीं. 'थामा' को मिले पहले दिन दर्शकों के प्यार और सफलता के बाद एक्टर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. फिल्म के बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा, 'पहले दिन मुझे और फिल्म को दो प्यार मिला है, उसने कई मिथकों को तोड़ दिए हैं कि, लोग दिवाली पर सिर्फ सीक्वल, रीमेक और बड़े सुपरस्टार की फिल्में ही देखना चाहते हैं. थामा के साथ फिर से बड़ी कमाई करना दिखाता है कि लोग बेहतरीन कंटेंट देखना चाहते हैं.'

थामा ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन?

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म 'थामा' (Thamma First Day Collection) ने अपने पहले दिन 25.11 करोड़ रुपए की कमाई की. आदर्श के अनुसार, फिल्म ने उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है.

क्या है Thamma की कहानी?

आपको बता दें कि, मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म 'थामा' (Thamma Movie Story) की कहानी आयुष्मान (Ayushmann Khurrana) के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक वैंपायर में बदल जाता है और रश्मिका के किरदार से प्यार करने लगता है. इसके बाद 'खूनी प्रेम कहानी' शुरू होती है. यह हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. पहले दिन के कलेक्शन के बाद मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि, वीकेंड पर यह बंपर कमाई कर सकती है.