Suraj Barjatya Upcoming Film: बॉलीवुड के जान कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, इसके अलावा वह कई और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिसमें से एक सूरज बड़जात्या (Suraj Barjatya) की फिल्म भी शामिल थी. सलमान ने सूरज बड़जात्या के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में 'प्रेम' का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. उनका (Salman Khan) यह आइकॉनिक रोल फैंस के लिए हमेशा यादगार रहा, लेकिन अब खबर आई है कि इस किरदार को निभाने का मौका अब किसी और एक्टर को मिल रहा है. यानी अगर साफ शब्दों में कहें तो सूरज बड़जात्या के 'प्रेम' (Prem) को अब दूसरे एक्टर ने रिप्लेस कर दिया है. जिसका खुलासा खुद डायरेक्टर ने किया है.
दरअसल, जब से सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट की थी, तभी से खबरें थी कि इसमें सलमान खान (Salman Khan) 'प्रेम' के रोल में एक बार फिर से नजर आने वाले हैं, लेकिन इस खबर पर अब खुद डायरेक्टर ने चुप्पी तोड़ी है. सूरज बड़जात्या ने न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) से बातचीत में इसका खुलासा करते हुए बताया, ' इस फिल्म में सलमान की जगह आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) 'प्रेम' का रोल कर रहे हैं. हम मुबंई में आयुष्मान और शरवरी वाघ के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. कहानी भी मुंबई पर आधारित है.'
View this post on Instagram
उन्होंने आगे कहा कि, 'आयुष्मान (Ayushmann Khurrana) एक बेहतरीन एक्टर हैं और फिल्म में इनके साथ कई और शानदार कलाकार नजर आएंगे.' सूरज बड़जात्या ने यह भी साफ किया कि आयुष्मान के किरदार का नाम इस बार 'प्रेम' ही होगाय उन्होंने कहा, 'हर बार की तरह मैं इस फिल्म के लिए भी नर्वस हूं. ये किस्सा मेरे साथ 'मैंने प्यार किया' से चलता हुआ आ रहा है, क्योंकि मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है कि जनता उस विचार या दृश्य से जुड़ पा रही है या नहीं.'
Instagram पर यह पोस्ट देखें
अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान (Salman Khan) के बाद आयुष्मान (Ayushmann Khurrana) 'प्रेम' के रोल में दर्शकों को कितना लुभा पाते हैं. फैंस के लिए ये बदलाव एक बड़ा सरप्राइज है और बॉक्स ऑफिस पर इसका रिएक्शन भी देखने लायक होगा.