पॉपुलर सिंगर बी प्राक (B Praak) ने अपने बेहतरीन गायकी के लिए जाने जाते हैं. उनके गाने आते ही लोगों के बीच छा जाते हैं. फिलहाल, एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार गाने को लेकर नहीं बल्कि उनको धमकी मिली है. दरअसल, बी प्राक को लॉरेंस विश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग की तरफ से धमकी मिली है और उनसे 10 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है. सिंगर के सहयोगी और ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया. इसके बाद 6 जनवरी को विदेशी नंबर से कॉल आया और रिसीव करने पर अजीब लगा तो कॉल कट कर दिया. इसके बाद ऑडियो मैसेज में धमकी दी गई. इस मामले लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.
बी प्राक को सहयोगी ने दर्ज कराई शिकायत
सिंगर बी प्राक को धमकी देने वाले ने खुद का नाम आरजू बिश्नोई बताया. उसने फोन पर धमकी देते हुए कहा, 'हैलो आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, बी प्राक को मैसेज कर देना कि 10 करोड़ रुपये चाहिए. तेरे पास एक सप्ताह का समय है. जिस मर्जी देश में चला जा. आसपास इसके वाला कोई भी मिल गया तो नुकसान कर देंगे. इसे फेक कॉल मत समझना. मिलकर चलेगा तो ठीक नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे.' मैसेज के मिलने के बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से बी प्राक से पहले सलमान खान. कपिल शर्मा, पवन सिंह, राजपाल यादव समेत कई स्टार्स को धमकी मिल चुकी है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को तो कई बार धमकाया जा चुका है. हैरान करने वाली ये है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है और उसके गैंग के लोग लगातार सेलिब्रीटीज को धमकाते हैं और रुपये मांगते हैं.
बी प्राक ने कई मूवीज के लिए गाए गाने
बी प्राक के करियर की बात करें तो उन्होंने 'केसरी', 'बच्चन पांडे', 'शेरशाह', 'एनिमल' जैसी बॉलीवुड मूवीज के गानों को आवाज दी है. बी प्राक को फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा सिंगर ने कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज दी है. बी प्राक की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो वह बीते 1 दिसंबर को बेटे के पिता बने हैं. सिंगर आध्यत्म से जुड़े हैं और कई धार्मिक कार्यक्रम में नजर आते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates