बॉलीवुड के रैम्बो टाइगर श्रॉफ और उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी इस फिल्म अपनी नई फिल्म 'बागी 2' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माताओं के साथ-साथ इसकी स्टारकास्ट फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित है। दर्शकों में भी फिल्म 'बागी 2' को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेड पंडित तो इसे अभी से सुपरहिट करार देने में लगे हैं।
हालांकि इसी बीच फिल्म 'बागी 2' से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मिड-डे ने अपनी एक खबर में इस बात की जानकारी दी है कि दिशा पटानी फिल्म 'बागी 2' के प्रमोशन्स से नाखुश चल रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ‘दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ में इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान तो दोनों के बीच जोरदार लड़ाई तक हो चुकी है। दिशा का मानना है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारी लाइमलाइट केवल टाइगर के ऊपर ही है।’
मिड-डे को एक सूत्र ने यह जानकारी भी दी है कि, दिशा पटानी को इस बात का भी बुरा लगा है कि एक ट्रेन्ड डांसर होने के बावजूद उनका फिल्म में कोई भी सोलो ट्रैक नहीं है।
अगर ऐसा वास्तव में है तो यह काफी चौंकाने वाली बात है। मीडिया खबरों के अनुसार दिशा और टाइगर एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। जिस कारण दर्शक भी इन्हें साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि दिशा और टाइगर जल्द ही इन खबरों का खंडन करेंगे।
अगर बात 'बागी 2' की करी तो इसमें टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर लोगों के द्वारा पहले ही पसंद किया जा चुका है। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि 'बागी 2' टाइगर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो सकती है।