'बागी 2' का दूसरा पोस्टर जारी, टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा का भी दिखा रिबेलियस लुक

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'बागी 2' लगातार चर्चाओं में है। बुधवार को ही इस फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च होने जा रहा है।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: February 21, 2018 11:48 AM IST

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'बागी 2' लगातार चर्चाओं में है। बुधवार को ही इस फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि, ट्रेलर लॉन्च से पहले मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा पोस्टर लॉन्च किया है।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की अपकमिंग फिल्म 'बागी 2' का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म के इस पोस्टर में टाइगर के साथ दिशा भी नजर आ रही है। इस फिल्म के पहले पोस्टर में टाइगर श्रॉफ हाथ में मशीन गन लिए हुए अकेले ही नजर आ रहे थे। ये पोस्टर सिल्वेस्टर स्टेलॉन की फिल्म 'रेम्बो' की याद दिलवाता है। पोस्टर में टाइगर के पीछे एक हेलिकॉप्टर क्रैश होता हुआ नजर आ रहा है।

दूसरे पोस्टर में टाइगर के साथ नजर आई दिशा
अब इस फिल्म के दूसरे पोस्टर में फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी नजर आ रही हैं। दिशा और टाइगर एक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही इस पोस्टर में रफ लुक में नजर आ रहे हैं। टाइगर और दिशा का ये पोस्टर शानदार है। पोस्टर को देखकर लग रहा है कि दिशा के हिस्से भी फिल्म में अच्छे स्टंट सीन आए होंगे। टाइगर ने फिल्म का दूसरा पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

जबरदस्त दिख रहे हैं टाइगर
फिल्म के फर्स्ट लुक में टाइगर श्रॉफ हाथ में मशीनगन लेकर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। पोस्टर्स को देख कर ही लग रहा है कि इस फिल्म के लिए टाइगर ने जमकर मेहनत की है। उनकी बॉडी और बॉडी लैंग्वेज दोनों ही रिबेल होने का अहसास करवाती हैं। फिल्म के पोस्टर में भी 'रिबेल फॉर लव' का जिक्र किया गया है। टाइगर के इस अवतार को देखकर तो यही लग रहा है कि 'बागी 2' के जरिए सिनेमा को अपना देसी रेम्बो मिलने जा रहा है। फिल्म में एक्शन की भी भरपूर डोज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

‘बागी 2’ में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के अलावा प्रतीक बब्बर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है।