माधुरी के हिट गाने '1,2,3' के रीक्रिएटेड वर्जन का टीजर वीडियो हुआ आउट, जैकलीन लग रही हैं कमाल

माधुरी दीक्षित के हिट गाने 'एक, दो, तीन' के रीक्रिएटेड वर्जन पर जैकलीन के फर्स्ट लुक के बाद अब इसके वीडियो की झलक सामने आई है।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: March 16, 2018 1:01 PM IST

माधुरी दीक्षित के हिट गाने 'एक, दो, तीन' के रीक्रिएटेड वर्जन के वीडियो की एक झलक सामने आई है। आज सुबह ही इस गाने में जैकलीन फर्नांडीज का फर्स्ट लुक सामने आया था और अब इसके बाद ये वीडियो सामने आया है। इस गाने को कोरियोग्राफ किया है अहमद खान और गणेश आचार्य ने। जैकलीन के डांसिंग मूव्स कमाल के हैं। माधुरी दीक्षित के गाने को ये कितना टक्कर दे पाएगा ये बात तो पूरा गाना सामने आने के बाद ही पता चलेगी, बहरहाल तब तक इस गाने की एक झलक देख कर अंदाजा लगाइए कैसा होगा टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी-2' में रिलीज होने वाला ये गाना। क्या वाकई माधुरी को टक्कर दे पाएंगी जैकलीन। देखिए एक झलक।

जैकी श्रॉफ ने ये गाना अपने फेवरेट को-स्टार माधुरी दीक्षित को समर्पित किया है। यह गाना टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘बागी 2’ में दिखाया जाएगा। इस फिल्म में दिखाए जाने वाले इस गाने के लिए एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने कड़ी मेहनत की है। हालांकि जैकलीन का कहना है कि दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जैसा कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वो खुद वह भी माधुरी जैसी नहीं हो सकती हैं। जैकलीन या माधुरी दीक्षित कौन है आपकी नजर में नंबर वन ये आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर बता दीजिएगा। फिलहाल अब देखिए 'धक-धक' गर्ल माधुरी का वो गाना जिसने उन्हें सच में मोहिनी बना दिया।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि माधुरी दीक्षित को कॉपी करने की कोशिश की जा रही हो, इससे पहले भी माधुरी दीक्षित की कॉपी करने की कोशिश हो चुकी है। याद करिए वो फिल्म अंतरा माली की फिल्म ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’। माधुरी दीक्षित का जादू है ही ऐसा की सिर चढ़कर बोलता है उनकी इस जादू से तो मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन भी नहीं बच पाए थे और उन पर एक फिल्म ‘गजगामिनी’ ही बना दी थी।

बॉलीवुड के किस्सों-कहानियों और खबरों की जिंदगी में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें