ट्विटर रिएक्शन: ‘बागी 2’ का ट्रेलर देख उत्साह से भर गए टाइगर और दिशा के फैन्स, बोले ‘रॉनी तुम छा गए’

देखिए 'बागी 2' का ट्रेलर देखने के बाद ट्विटर पर लोग कैसी-कैसी प्रतिक्रियायें दे रहे हैं....

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 21, 2018 5:37 PM IST

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की आने वाली फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर कुछ देर पहले ही दर्शकों के सामने पेश किया गया है। जिसे देखने के बाद हर कोई बस इस फिल्म का इंतजार करने लगा है। फिल्म का यह इंतजार बनता भी है आखिरकार यह दिशा और टाइगर की साथ में पहली फिल्म जो है और ट्रेलर में दिख रहा जबरदस्त एक्शन सब में उत्साह भरने में कामयाब रहा है।

[इसे भी पढ़ें- इन 8 वजहों से 100 करोड़ क्लब में आसानी से शामिल हो सकती है टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2']

फिल्म के निर्माताओं ने कुछ समय पहले मीडिया से बात करते हुए यह कहा था कि 'बागी 2' का एक्शन लोगों को चौंकाकर रख देगा। आज रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद हम यह साफ तौर पर कह सकते है कि यह फिल्म वाकई दर्शकों को सिनेमाघरों में दंग कर देगी। ऐसा लग रहा है कि टाइगर श्रॉफ 'बागी 2' के साथ बॉलीवुड के एक्शन को एक अलग ही स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

[इसे भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 2’ का सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ से है खास रिश्ता, पढ़ें पूरी खबर]

न केवल हम बल्कि बाकी जनता का भी यही मानना है। अगर आप इस समय ट्विटर पर जाकर देखेंगे तो पायेंगे कि हर कोई 'बागी 2' के ट्रेलर की दिल खोलकर तारीफ कर रहा है। ऐसे कई सारे ट्वीट आपको मिल जायेंगे, जिनमें लिखा हुआ है कि रॉनी तुमने धमाल मचा दिया है। ट्विटर पर ऐसा नजारा देखे के बाद तो ऐसा लग रहा है कि हर कोई बस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

[इसे भी पढ़ें- ‘बागी 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही लीक हो गई फिल्म की कहानी, आप भी जान लीजिए]

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, मनोज बाजपेयी, प्रतीक बब्बर और रणदीप हुड्डा जैसे सितारों से सजी यह फिल्म इस साल 30 मार्च के दिन रिलीज होगी। वैसे आपको फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बतायें।