साल 2017 की सबसे अधिक इंतज़ार की जाने वाली फिल्म यानी ‘बाहुबली 2’ रिलीज़ होने में अभी महज़ एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है। सभी को एक ही सवाल का जवाब जानना है, आख़िर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? पिछले दो सालों में इस सवाल को लेकर कई दिलचस्प बातें सामने आ चुकी हैं। आज हम भी आपको बेहद मज़ेदार 7 जवाब बताएंगे जो यक़ीनन आपका दिन बना देंगे।
'बाहुबली' में कटप्पा का किरदार साउथ के मशहूर एक्टर सत्यराज ने निभाया था। सत्यराज ने इस किरदार को इस तरह से निभाया कि पूरे दो साल तक लोग उनका नाम लेकर सवाल करते रहे कि, आख़िर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस सवाल के कई जवाब सामने आये, कईयों ने दावे किये की उनके जवाब सही हैं। लेकिन हम सही-गलत के पचड़े में ना पड़ते हुए बचे हुए आठ दिनों का मज़ा लेते हैं। क्योंकि 8 दिनों बाद तो पता चलना ही है कि आख़िर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था। आइये जानते हैं कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ? सवाल के 7 मज़ेदार जवाब।[इसे भी पढ़ें:राणा दग्गुबती ने शेयर की ‘बाहुबली 2’ शानदार अनसीन पिक, क्लिक कर आप भी देखिए]
1- क्योंकि बाहुबली ने कटप्पा को सिर्फ 2000 रुपये सैलरी दी थी।
2- क्योंकि बाहुबली ने पूछा था कि जस्टिस लीग में आयर्न मैन क्यों नहीं है?
3- क्योंकि बाहुबली ने कटप्पा को पूछा कि क्या तुम्हारे पास बीफ़ है?
4-क्योंकि 'मैं दिल्ली से हूं के' बाद बाहुबली ने ब**चो नहीं कहा था।
5- क्योंकि बाहुबली ने कटप्पा को माहिष्मती का विन डीज़ल कहा था।
6- अगर सनी देओल कटप्पा की वकालत करेंगे तो वो यही दलील देंगे।
7- यदि अब भी जवाब नहीं मिला तो एक ही ऑप्शन बचता है, और वो नीचे दिया है।
'बाहुबली' के दोनों भाग निर्देशक एसएस राजामौली ने निर्देशित किया है। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसमें प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और रमया जैसे कलाकारों ने बेहत अहम भूमिका निभाई है। 'बाहुबली' साल 2015 में रिलीज़ हुई थी 'बाहुबली 2' 28 अप्रैल को रिलीज़ होगी। खैर, आपको हमारे यह मज़ेदार जवाब कैसे लगे वो आप हमें ज़रूर बताइये। यदि अच्छे लगे हों तो इसे शेयर करना ना भूलें। (चित्र साभार- नीरज कथाले)
Subscribe Now
Enroll for our free updates






