Also Read
हमने आपसे पहले ही कहा था कि, इस बार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने वाली है। देखिए हो गया ना !
आपको याद है हमने आपको कल ही कहा था कि, 'बाहुबली 2' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के मामले में सभी की छुट्टी करने वाली है। फिर चाहे वो आमिर खान की 'दंगल' हो या सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान'। दोस्तों 'बाहुबली 2' हिंदी भाषा की फिल्म ने पहले दिन कुल 41.50 रुपए जुटाए है। यानि इस फिल्म ने 'दंगल' और 'सुल्तान' को पहले दिन के कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।फिल्म की कमाई तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, सच में खलबली मचाने वाला! ताजा ट्रैकिंग और अनुमान के मुताबकि 'बाहुबली 2' ने पहले दिन 'सुल्तान' और 'दंगल' से बड़ी ओपनिंग की।'सुल्तान' ने 36.54 करोड़ और 'दंगल' ने 29.78 करोड़ की कमाई की थी।[इसे भी पढ़ें: ‘बाहुबली-2’ के यह 5 सीन्स आपके सीने से आपका दिल न चुरा लें तो कहना !!]
देश ही नहीं विदेश में भी बाहुबली ने पहले ही दिन 2 लाख 625 मिलियन डॉलर से अपना खाता खोला। राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तकरीबन 250 करोड़ का बजट है। फिल्म के प्रॉड्यूसर्स की मानें तो पहले बनी 'बाहुबली' की सारी कमाई को उन्होंने 'बाहुबली 2' में लगा दिया।राजामौली के निर्देशन में फिल्म बनाने के बाद अब कर्नाटका, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी बाहुबली के टक्कर में कोई नहीं है। इस रिलीज के पहले ही दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं।[इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' स्टार राणा दुग्गुबती बॉक्स ऑफिस के सही मायनों में है 'किंग'!]
फिल्म के सारे शो हाउसफुल थे। इसी बीच कई जगहों से टिकट के लिए लंबी लाइनों की खबरे आईं। हैदराबाद में बाहुबली-2 की टिकटें कथित रूप से ब्लैक में बेचने के आरोप में पुलिस ने सिनेमाघर के मालिक सहित 21 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।