Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

राणा दग्गुबती ने शेयर की ‘बाहुबली 2’ शानदार अनसीन पिक, क्लिक कर आप भी देखिए

‘बाहुबली 2’ की रिलीज़ से पहले भावुक हुए राणा दग्गुबती, जानिए क्या कहा।

By: अल्ताफ़ शेख  |  Published: April 17, 2017 9:47 PM IST

राणा दग्गुबती ने शेयर की ‘बाहुबली 2’ शानदार अनसीन पिक, क्लिक कर आप भी देखिए

अब बस 10 दिनों का और इंतज़ार बस और फिर इस साल की सबसे अधिक इंतज़ार की जानेवाली फ़िल्म ‘बाहुबली 2’ रिलीज़ हो जाएगी। दो साल से हर किसी को एक ही सवाल सता रहा था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? अब इसका जवाब मिल जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शक जितना उत्सुक हैं उतना ही फिल्म की टीम भी उत्सुक है। फिल्म के अहम किरदार राणा दग्गुबती तो फिल्म को लेकर बेहद भावुक हो गए हैं।

राणा ने बाहुबली2 की एक नई बेहद ख़ास तस्वीर शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम पर राणा दग्गुबती ने बाहुबली 2 की तस्वीर शेयर की है। यह वाकई बेहद शानदार तस्वीर है। इन अच्छे लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। शायद फिल्म के सभी कलाकार एक दूसरे को यही सोचते हैं।[इसे भी पढ़ें:शॉकिंग न्यूज़! कर्नाटक में बैन हुई एस एस राजामौली की 'बाहुबली 2: द कंक्लुज़न']

बाहुबली के निर्माता, निर्देशक और सभी कलाकार फिल्म को लेकर इतने ही उत्साहित हैं और भावुक भी हैं। करीब चार साल एक साथ काम करने के बाद अब जब नतीजे सामने आनेवाले हों या आपका एक सफ़र ख़त्म होने वाला हो तो शायद ही कोई होगा जो भावुक ना हो। भाहुबली में भल्लालदेव की भूमिका निभानेवाले राणा ने जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर आप बस देखते ही रह जाएंगे।

क्योंकि भल्लालदेव दूसरे हिस्से में अब और भी अधिक बलशाली और प्रभावशाली नज़र आने लगे हैं। ऐसा खलनायक आज तक आपने शायद ही किसी और फिल्म में देखा होगा। तस्वीर में भल्लालदेव के हाथ में कोई हथियार जैसी चीज़ नज़र आ रही है। जिससे उनका लुक और भी दिलचस्प लग रहा है।

बता दें, बाहुबली 2 में प्रभास और राणा दग्गुबती के अलावा अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या और सत्यराज जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज़ होगी। आपको राणा दग्गुबती की यह तस्वीर कैसी लगी यह आप हमें ज़रूर बताइये।