बाहुबली 2 आने वाले हफ्ते में रिलीज़ को तैयार है।शनिवार की शाम को फिल्म बाहुबली के गाने 'साहोरे बाहुबली' का वीडियो प्रोमो रिलीज किया गया। प्रोमो के आते ही फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ गयी है। फिल्म को बस चंद ही दिन रिलीज़ के लिए बचे हो लेकीन गाने को देखकर अब अपने आप को रोक पाना मुश्किल है। फिल्म के गाने में हीरो और प्रमुख किरदार अमरेंद्र बाहुबली का एक राजाशाही तरीके से इंट्रोड्यूस किया गया है। उनके और उनकी प्रजा के बीच किस तरह के संबंध है यह दिखाया गया है। इस गाने को साउथ के जाने माने गायक एम एम कीरावानी और मौनिमा के साथ ही गायक पंजाबी फोक सिंगर दिलेर मेहंदी ने अपनी आवाज़ दी है। देखिये इस फिल्म का गाना यहाँ
बता दें इस बार फिल्म में एक और नए किरदार की एंट्री होने की गुंजाईश है। फिल्म में प्रभास का ट्रिपल रोल होने जा रहा है। फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का पहला पार्ट दर्शको को काफी पसंद आया था। फिल्म के पहले भाग ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ में बाहुबली की आधी कहानी बताई गई थी। अब इस दुसरे पार्ट में फिल्म में कहानी को पूरा किया गया है। कुछ दिन पहले फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गयी थी।तो बस दर्शकों को ‘बाहुबली 2’ की रिलीज का इंतजार है, ताकि पता लग सके कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।' [इसे भी पढ़ें: 'बाहुबली' से पहले कुछ ऐसे दिखते थे प्रभास, तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप]
साथ ही फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर भी मुंबई में होने जा रहा है। जिसके लिए बड़े जोरो शोरो से तैयारी चल रही है । फिल्म इंटरनेशनल प्रीमियर जितना ही भव्य होने की संभवाना है। फिल्म को एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में में प्रभास के साथ साथ राणा डग्गुबती तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज लीड रोल में नजर आएंगे। आखिरकार इस हफ्ते पता ही चल जाएगा की क्यों कटप्पा ने बाहुबली की जान ली।