Also Read
बाहुबली के प्रभास फ़िलहाल अपनी फिल्म बाहुबली पार्ट 2 को लेकर ख़बरों में बने हुए हैं। प्रभास की फिल्म बाहुबली ने कामयाबी कई रिकॉर्ड कायम किए। यही वजह है की दुनियाभर के फैन्स ने बाहुबली और प्रभास को अपने दिल में बसा लिया है। आज हम आपको आपके चहिते प्रभास की ज़िंदगी की 20 ऐसी खास बातें बतानेवाले हैं जो आपने शायद ही पहले कभी सुने होंगे।
1 ‘बाहुबली’ प्रभास का पूरा नाम प्रभास राजू उप्पलापाटी है और प्रभास तेलुगु फिल्म के कलाकार के स्वरुप में जाने जाते हैं।
2 प्रभास के फैन उन्हें यंग रिबेल स्टार के नाम से भी जानते हैं। फिल्म मिर्ची के बाद उन्हें यह नाम मिला।
3 बाहुबली के निर्देशक राजामौली के साथ प्रभास ने ‘छत्रपति’ नामक फिल्म में काम किया है।
4 बाहुबली फिल्म निर्माता प्रभास को मनचाहे रूप में देखना चाहते थे। इसलिए निर्माता की ओर से प्रभास को करीब डेढ़ करोड़ के जिम इक्विपमेंट्स गिफ्ट किए गए थे।[इसे भी पढ़ें: SHOCKING!!! 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ काम करने से कर दिया इन्कार.. ]
5 प्रभास की ट्रेनिंग लक्ष्मन रेड्डी (2010 के मिस्टर वर्ल्ड) ने करवाई थी। यह भी पढ़ें: अब ‘बाहुबली’ का मुकाबला होगा बॉलीवुड के दिग्गजों से
6 फिल्म ‘बाहुबली’ के लिए प्रभास ने 300 दिन तक शूटिंग की थी।
7 ‘बाहुबली’ रिलीज के पहले निर्देशक राजामौली ने कहा था कि प्रभास के बिना फिल्म बन ही नहीं सकती थी।
8 फिल्म ‘बाहुबली’ के दौरान प्रभास ने अन्य कोई फिल्म साइन नहीं की।[इसे भी पढ़ें:SHOCKING!!! 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने 'दबंग' सलमान खान को भी कर दिया रिप्लेस]
9 ‘बाहुबली’ में प्रभास को दो किरदार निभाने थे। जिनमें एक का वजन 95 किलो के आसपास रहना था और दूसरे का 80 से 85 किलो के बीच। प्रभास को पूरे तीन साल तक इन किरदारों के जैसा दिखना था।
10 प्रभास ने फिल्म के लिए चाहे गए शेप में दिखने के लिए बहुत मेहनत की है। कई बार उन्हें एक दिन में 30 से 40 अण्डे खाने पड़ते थे 10
11 अपनी भूमिका के लिए प्रभास ने तलवारबाजी, किक-बॉक्सिंग, कुंग-फु और हॉर्स राइडिंग सीखी।
12 प्रभास आर्ट फिल्म्स या समानांतर सिनेमा नहीं करना चाहते। उनके अनुसार वह हमेशा कमर्शियल फिल्में ही करेंगे।
13 प्रभास की पहली हिंदी फिल्म प्रभुदेवा निर्देशित ‘एक्शन जैक्सन’ जिसमें उन्होंने एक कैमियो किया है।
14 प्रभास को बॉलीवुड के निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्में देखने का बहुत शौक है। उन्होंने ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ’3 इडियट्स’ करीब 20 बार देखी है।
15 प्रभास अभिनेत्रियों में ‘बाहुबली’ की को-स्टार अनुष्का शेट्टी के साथ सबसे अधिक सहज महसूस करते हैं।
16 शूटिंग के लिए प्रभास महाबलेश्वर की हरियाली और केरल के जंगल सबसे अधिक पसंद करते हैं।
17 प्रभास के पसंदीदा कलाकार रॉबर्ट डी निरो हैं।
18 प्रभास के मुताबिक़ जो कलाकार लगातार 10 साल तक टॉप पर रहे वही नंबर वन कहलाने के काबिल होता है।
19 प्रभास की होने वाली पत्नी उनसे 13 साल छोटी बताई जा रही है। वह इंजीनियरिंग की छात्रा है।
20 प्रभास अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं। इस दिसंबर में उनकी शादी हो सकती है। परंतु खबरों के मुताबिक वह बाहुबली के पार्ट 2 के लिए शादी की तारीख आगे कर सकते हैं।
बता दें की प्रभास की बाहुबली पार्ट 2 यानी की बाहुबली द कन्क्लूजन 28 अप्रैल को रिलीज़ होनेवाली है।आपको प्रभास की यह बातें कैसी लगी यह आप हमें ज़रूर बताइए।