Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Baba Bageshwar की सनातन यात्रा में बॉलीवुड का तड़का! संजय दत्त के बाद हुई Shilpa Shetty और राजपाल यादव की एंट्री, Video Viral

Sanatan Yatra Video: बाबा बागेश्वर की सनातन एकता पदयात्रा में भक्तों के साथ-साथ अब बॉलीवुड सितारों की भी एंट्री देखने को मिल रही है. संजय दत्त के बाद अब इस यात्रा में शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव की एंट्री हुई है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: November 14, 2025 11:56 PM IST

Baba Bageshwar की सनातन यात्रा में बॉलीवुड का तड़का! संजय दत्त के बाद हुई Shilpa Shetty और राजपाल यादव की एंट्री, Video Viral

Baba Bageshwar Sanatan Yatra Video Viral: सनातन धर्म के प्रति आस्था को दिखाने वाली बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की सनातन एकता पदयात्रा ने इस हफ्ते खूब सुर्खियां बटोरीं. 7 नवंबर 2025 को दिल्ली (Delhi) से शुरू हुई यह यात्रा शुक्रवार को मथुरा के छाता पहुंची, जहां बॉलीवुड के बड़े सितारे शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राजपाल यादव (Rajpal Yadav) शामिल हुए. इन दोनों कलाकारों की पदयात्रा में एंट्री ने आम जनता के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी. इनका एक वीडियो भी सामने आया है.

Shilpa Shetty-राजपाल यादव का वीडियो वायरल

बाबा बागेश्वर की पदयात्रा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव धीरेंद्र शास्त्री के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों ही प्रवचनों और आध्यात्मिक संदेशों को ध्यान से सुनते नजर आए. शिल्पा और राजपाल दोनों ने ही खुलकर सनातन धर्म के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की.

Sanjay Dutt भी हो चुके हैं पदयात्रा में शामिल

आपको बता दें कि, पिछले साल की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने हिस्सा लिया था. उस दौरान धीरेंद्र शास्त्री और संजय दत्त के पदयात्रा के कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें वह दोनों पैदल यात्रा करते और बीच सड़क बैठकर चाय की चुस्की लेते नजर आए थे. वहीं अब इस बार शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का हिस्सा बनें.

कब होगा सनातन एकता पदयात्रा का समापन?

इस यात्रा की सबसे बड़ी खबर यह है कि, यात्रा का समापन 16 नवंबर को बांके बिहारी मंदिर में ध्वजा चढ़ाने के साथ होगा. कहा जा रहा है कि, इस दौरान फिल्म अभिनेता संजय दत्त और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे. बॉलीवुड सितारों का सनातन एकता यात्रा से इस तरह जुड़ना धर्म और अध्यात्म के प्रति उनकी बढ़ती रुचि को दिखाता है.