'जनरेशन गटर' वाले बयान पर बाबा रामदेव ने लगाई Kangana Ranaut की फटकार, कहा- 'उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं?'

Kangana Ranaut: योग गुरु बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के 'जनरेशन गटर' वाले विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने इसे बिगड़े दिमाग की निशानी बताते हुए बीजेपी से संज्ञान लेने की मांग की है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: August 18, 2026 5:27 PM IST

Baba Ramdev Slams Kangana Ranaut Over 'Generation Gutter' Remark: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन कई बार उनके यही स्टेटमेंट्स उनके लिए मुसीबत भी खड़ी कर देते हैं. ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस के 'जनरेशन गटर' वाले बयान को लेकर देखने को मिल रहा है. कंगना के इस स्टेटमेंट पर अब योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने एक्ट्रेस के उस विवादित बयान की न सिर्फ आलोचना की है, बल्कि उनके पास्ट को लेकर भी सवाल किए और साथ ही बीजेपी पार्टी को एक खास सलाह भी दी है.

रामदेव ने लगाई कंगना रनौत को फटकार

बाबा रामदेव ने हाल ही में टीवी 9 को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे जब कंगना रनौत के उस विवाद बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे 'बिगड़े हुए दिमाग की निशानी' बताया. जब इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार ने कंगना से जुड़े सवाल पूछे, तो योग गुरु ने कंगना के बैकग्राउंड पर बात करते हुए कहा, 'उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता. ऐसे किसी भी देश के जवानों को गटर बोलना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है. गलत बात है. उनकी पार्टी के लोगों को इसका संज्ञान लेना चाहिए.'

'क्या मैं उनके पापों पर पर्दा डाल दूं?'

जब पत्रकार ने यह भी बताया कि कंगना उनके योग की तारीफ करती हैं और खुद को सनातनी मानती हैं, तो रामदेव ने जवाब दिया, 'अगर कोई मेरे योग की तारीफ करता है, तो क्या मैं उनके पापों पर पर्दा डाल दूं?' रामदेव ने आगे जोर देकर कहा कि भारत के युवाओं को जाति या समुदाय के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज युवा कोई जाति नहीं है, बल्कि युवा ही सब कुछ हैं. देश के युवाओं में बहुत ताकत है और कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…