Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

कैंसर से पिता को खोने वाले बाबिल खान ने पूनम पांडे को लगाई लताड़, कहा- 'मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है'

Babil Khan Reacts to Poonam Pandey Death Hoax: पूनम पांडे के निधन की झूठी जानकारी पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे ने आपत्ति जताई है। बाबिल खान ने एक पोस्ट शेयर कर पूनम पांडे को जमकर लताड़ लगाई है।

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 4, 2024 8:40 PM IST

कैंसर से पिता को खोने वाले बाबिल खान ने पूनम पांडे को लगाई लताड़, कहा- 'मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सर्विकल कैंसर से अपने निधन की जानकारी दी थी। इसके बाद लोग हैरान रह गए और लोगों को भरोसा करना मुश्किल हो रहा था कि एक्ट्रेस उनके बीच नहीं रहीं। 33 साल की एक्ट्रेस पूनम पांडे की इस तरह की निधन की जानकारी कोई पचा नहीं पाया। इसके बाद पूनम पांडे ने वीडियो शेयर कर बताया कि वह जिंदा हैं और उन्होंने सर्विकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी। पूनम पांडे के इस तरह से अपने निधन की झूठी खबर फैलाने पर आम से लेकर खास लोग उन पर नाराज हुए। अब दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने पूनम पांडे की जमकर क्लास लगाई है। गौरतलब है कि इरफान खान का साल 2020 में कैंसर से निधन हो गया था।

बाबिल खान ने लगाई लताड़

बाबिल खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, बाबिल खान ने लिखा है, 'मुझे नहीं पता कि पूनम पांडे की डेथ का ये क्या मामला था लेकिन मुझे जितना पता है उसे बारे में सोचकर अच्छा नहीं लग रहा है। मैं इस बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाह रहा लेकिन ये मुझे बहुत गुस्सा दिला रही है। जागरूकता फैलाने के और भी तरीके होते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप अपनी मौत की गलत अफवाह फैलाने लग जाएं। मेरे हिसाब से ये किसी भी तरह की जागरूकता फैलाने का सबसे बुरा तरीका था। प्लीज कैंसर जागरूकता के साथ मजाक ना करें।'

पूनम पांडे के निधन की जानकारी वाला पोस्ट

बताते चलें कि 2 फरवरी को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया था। इसमें लिखा गया था, 'ये सुब हमारे लिए कठिन है। आपको ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। उनके संपर्क में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला। दुख की इस घड़ी में हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्यार से याद करेंगे।'