आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आने वाली सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुहानी भटनागर के असमय निधन से उनके तमाम चाहने वाले स्तब्ध हैं। फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट के बचपन का रोल करने वाली सुहानी भटनागर को लोग श्रद्धांजलि दे दे रहे हैं। अब फोगाट सिस्टर्स यानी बबीता फोगाट और गीता फोगाट ने सुहानी भटनागर के निधन पर दुख जताया है। बबीता फोगाट और गीता फोगाट ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सुहानी भटनागर को श्रद्धांजलि दी है। आइए जानते हैं कि बबीता फोगाट और गीता फोगाट ने ट्वीट में क्या लिखा है।
सुहानी भटनागर के निधन के बाद बबीता फोगाट ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'दंगल फिल्म में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में संसार से चला जाना अत्यंत दुःखद है! मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, इस खबर से स्तब्ध हूं! ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार व प्रशंसकों यह दुख सहने की हिम्मत प्रदान करे। ओम शांति।'
दंगल फ़िल्म में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में संसार से चला जाना अत्यंत दुःखद है!! मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, इस खबर से स्तब्ध हूं!! ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं इस दुःख की घड़ीं में पूरे परिवार व प्रशंसकों यह दुःख सहने… pic.twitter.com/C9Nzns3pdV
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) February 17, 2024
बबीता फोगाट की बड़ी बहन गीता फोगाट ने सुहानी भटनागर के लिए ट्वीट करते हुए लिखा है, 'दंगल फिल्म में मेरी छोटी बहन बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में दुनिया से चला जाना बहुत दुखद है। भगवान इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को हिम्मत दें।'
दंगल फ़िल्म में मेरी छोटी बहन बबीता फोगाट का बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में दुनिया से चला जाना बहुत दुःखद है ?? भगवान इस दुःख की घड़ीं में पूरे परिवार को हिम्मत दें ??? pic.twitter.com/8nZYbeJBbY
— geeta phogat (@geeta_phogat) February 17, 2024
गौरतलब है कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दंगल' साल 2016 में रिलीज हुई थी। ये बॉलीवुड में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म में आमिर खान ने महावीर फोगाट का रोल किया था। वहीं, फिल्म 'दंगल' में सुहानी भटनागर के अलावा साक्षी तंबर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख और जायरा वसीम नजर आई थीं।