अगले साल बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'रोबोट 2' से टक्कर लेने से डरे उनके ख़ास दोस्त , कर दिया यह एलान!

अगर ख़बरों की माने तो नीरज अपनी फिल्म को जनवरी के पहले हफ्ते पर रिलीज़ कर सकते है।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: September 4, 2017 5:52 PM IST

अक्षय कुमार अगले साल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रोबोट 2 लेकर आ रहे हैं। इतना ही नहीं अक्षय के साथ उनके दोस्त नीरज पाण्डेय भी अपनी फिल्म अय्यारी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ कर रहे है। दोनों ही फिल्मों की रिलीज़ डेट एक ही है जिसे लेकर अब अक्षय नहीं बल्कि उनके दोस्त नीरज काफी डरे हुए है। [इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार की 'रोबोट 2' से हार गई प्रभास की 'बाहुबली 2'!]

अक्षय कुमार की फिल्म रोबोट 2 की रिलीज़ डेट अगले साल यानि की 25 जनवरी को है।वही नीरज पाण्डेय की फिल्म 'अय्यारी' भी उसी दिन रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपाई नज़र आने वाले है लेकिन नीरज को अक्षय की स्टारडम के बारे में अच्छे से पता है इसलिए अब वो अपने इस खास दोस्त के साथ रिलीज़ करना नहीं चाहते है। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले फिल्म के मेन लीड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'ए जेंटलमैन' के प्रमोशन के दौरान यह बात बताई थी कि उनके आने वाले फिल्म के डायरेक्टर नीरज इस टकराव को लेकर डरे हुए हैं। इतना ही नहीं अब ख़बरों की माने तो नीरज अपनी फिल्म को किसी और तारीख पर रिलीज़ करने के बारे में सोच रहे है। [इसे भी पढ़ें: 'अय्यारी' में दिखीं मनोज बाजपाई और सिद्धार्थ मल्होत्रा की यारी -देखें तस्वीरें!]

अगर ख़बरों की माने तो नीरज अपनी फिल्म को जनवरी के पहले हफ्ते पर रिलीज़ कर सकते है। यानी की नीरज की फिल्म अब अक्षय की फिल्म के टेन हफ्तें पहले ही रिलीज़ होने की आशंका है। नीरज पांडे की फिल्म से होगी इस फिल्म में सिद्धार्थ और मनोज वाजपेयी के साथ नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे।

इतना ही नहीं नीरज ने हाल ही में एक वेनेट के दौरान यह इशारा ज़रूर दे दिया है की वो अक्षय की फिल्म के साथ कोई टक्कर नहीं लेना चाहते है। यह दोनों एक काफी अलग फ़िल्में है।मुझे तो अब तक यह क्लियर नहीं है की दोनों फ़िल्में एक साथ क्लैश भी कर रही है। साथ ही अक्षय की फिल्म इस दिवाली को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में काम देरी होने की वजह से यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।