Badshah पंजाब की इस हसीना पर हार बैठे दिल, तलाक के दो साल बाद फिर दिया प्यार को मौका!

बादशाह के तलाक को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। हाल ही में उन्हें लेकर यह खबर आ रही है कि वह पंजाब की एक्ट्रेस पर अपना दिल हार बैठे हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक बादशाह की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

WrittenBy
By: Ashna Malik | Published: October 12, 2022 11:55 AM IST

Badshah Dating Punjabi Actress: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) ने अपने गानों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बादशाह को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर आ रही है। सिंगर और रैपर को लेकर कहा जा रहा है कि पंजाब की एक एक्ट्रेस पर वह दिल हार बैठे हैं। दोनों बीते एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने इस बात को दुनिया से छुपाए रखने की कोशिश भी की, लेकिन उनका यह पैंतरा काम नहीं कर पाया। बता दें कि बादशाह का दो साल पहले ही उनकी पत्नी जैस्मिन से तलाक हुआ था।

बादशाह (Badshah) का दिल जीतने वाली पंजाबी एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ईशा रिखी (Isha Rikhi) हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। बादशाह से जुड़े सूत्र ने पिंकविला से बातचीत के दौरान बताया, "बादशाह और ईशा को पताल चला कि संगीत और फिल्मों में दोनों की पसंद एक जैसी है। बादशाह और ईशा ने अपने परिवार को भी अपने रिलेशनशिप की जानकारी दे दी है।"

बादशाह (Badshah) और ईशा रिखी (Isha Rikhi) से जुड़ी रिलेशनशिप की यह खबर देखते ही देखते आग की तरह फैल गई। हालांकि अभी तक बादशाह या ईशा की ओर से मामले पर कुछ नहीं कहा गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi)

लॉकडाउन में हुआ था बादशाह का तलाक

बता दें कि बादशाह (Badshah) और जैस्मिन का तलाक लॉकडाउन के दौरान हुआ था। लॉकडाउन के बीच ही जैस्मिन कथित तौर पर लंदन में शिफ्ट हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के रिश्ते में खटपट जारी थी, जो उन्हें तलाक की ओर ले गई। बादशाह और जैस्मिन की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसमी ग्रेस मसीह सिंह है।