हर बार की तरह इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने चुकी है और जैसी उम्मीद जताई जा रही है ठीक वैसा ही हुआ। बता दें कि इस महीने एकता कपूर के बहुप्रतीक्षित सीरियल 'नागिन 3' की शुरुआत हुई है। इस सीरियल के शुरु होते से पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि अगली टीआरपी लिस्ट में यह सीरियल कई बड़े बड़े शोज को झटका देगा।
इस साल के 23 वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट में इस सीरियल को पहला पायदान हासिल हुआ है। बता दें कि 4.2 और 4.5 प्वॉइंट्स के साथ यह शो पहले नम्बर पर है और इस तरह से कई महीनों से नम्बर एक के पायदान पर जमे रहने वाले शो 'कुंडली भाग्य' को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल यह सीरियल इस बार पहली पायदान से खिसकर चौथे पायदान पर आ चुका है। 'नागिन 3' के शुरु होते ही कई लोग इसके वीएफएक्स इफेक्ट्स का मजाक उड़ाने लगे तो वहीं कई लोगों ने कहा कि इस बार नागिन शो टीआरपी लिस्ट में कुछ कमाल नहीं दिखा पाएगा। खैर टीआरपी लिस्ट सामने है और जो लोग इसकी स्टोरी लाइन पर भी सवाल खड़े कर रहे थे, उनके लिए यह करारा जवाब है।
बात की जाए 'नागिन 3' की तो इसमें अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, पर्व वी पूरी मुख्य भूमिका में है। इस सीरियल में चेतन हंसराज और रक्षंदा खान ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। बता दें कि कल रात से ही एकता कपूर नई टीआरपी लिस्ट के लिए काफी बैचेन नजर आ रही थी। कल रात ही उन्होंने ट्वीट किया कि कल टीआरपी लिस्ट आने वाली है हमें अच्छे रिजल्ट का इंतजार है।
Tom d first ratings of NAAGIN 3 will come ! A whole new cast! Let’s hope for d best JAI MATA DI
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) June 13, 2018
इस शो के दर्शक टीआरपी लिस्ट देखने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे है और सभी 'नागिन 3' को इस अपार सफलता के लिए बधाई देने में लगे हुए है।
#Naagin3 beats the opening trp of season1 &2, #Mouni & #Rivanya fans shocked & burning lol
— Sujata Shah (@Sujaata10) June 14, 2018
A big congratulations to team #Naagin3 @anitahasnandani @pearlvpuri @KARISHMAK_TANNA @SurbhiJtweets @ektaravikapoor
— Chitra?? (@ck1234_chittu) June 14, 2018
#Naagin3 No.1 show with 4.5 Trp ??
Congratulations Team Naagin
.@SurbhiJtweets @pearlvpuri @anitahasnandani @ektaravikapoor @KARISHMAK_TANNA @ColorsTV— Surbhi Jyoti’s world (@Surbhi_World) June 14, 2018
Congratulations to the #Naagin3 team on starting with a bang! Great work from everyone involved no doubt!
— Neolin (@NeolinPillay) June 14, 2018
टीआरपी लिस्ट सामने आते ही टीवी अभिनेता जय भानुशाली ने 'नागिन 3' की टीम को शुभकामनाएं दी है...
What a start congratulations to the team of #Naagin3 4.2 and 4.5 trp bigger than before this is huge never thought in today's time we can get 4+ cheers @ektaravikapoor @pearlvpuri @anitahasnandani
— Jay Bhanushaali (JB) (@jaybhanushali0) June 14, 2018
हमेशा से हिट रहा है नागिन फ्रेन्चाइजी
बता दें कि नागिन फ्रेन्चाइजी का हर सीजन काफी हिट रहा है। बात की जाए 'नागिन' की या फिर 'नागिन 2' की दोनों ही सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में काफी धमाल मचाया है और शुरुआत से लेकर अंत दोनों ही सीरियल पहले पायदान पर रहा है।
'नागिन 3' के अलावा जिस शो ने इस हफ्ते चौंकाया है वह है माधुरी दीक्षित का रिएलिटी शो 'डांस दीवाने'। इस शो की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से हुई वहीं दूसरे एपिसोड में इस शो पर सलमान खान अपनी फिल्म 'रेस 3' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस शो को इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। फिलहाल तो आप इस हफ्ते के टॉप टेन शोज का नाम जानने के लिए बने रहिए बॉलीवुड लाइफ के साथ।