Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

BARC Report, Week 36, 2018: 'नागिन 3' के आगे बिग बी भी हुए बेबस, 'केबीसी' दौड़ में काफी पीछे तो लिस्ट से गायब हुए 'बेपनाह', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का'

इस शो को इसकी जगह से हिलाने की हिम्मत अमिताभ बच्चन का हिट शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी नहीं कर पाया है

By: Shivani Bansal  |  Published: September 14, 2018 3:57 PM IST

BARC Report, Week 36, 2018: 'नागिन 3' के आगे बिग बी भी हुए बेबस, 'केबीसी' दौड़ में काफी पीछे तो लिस्ट से गायब हुए 'बेपनाह', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का'

35वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है और एक बार फिर पहले नंबर पर एकता कपूर की 'नागिन 3' ही कुंडली मारे बैठी हुई है। इस सीरियल को जबसे लॉन्च किया गया है ये तबसे अब तक टस से मस नहीं हुआ है और इसी जगह पर बना हुआ है। इतना ही नहीं इस शो को इसकी जगह से हिलाने की हिम्मत अमिताभ बच्चन का हिट शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी नहीं कर पाया है और इसकी शुरुआत लिस्ट में सांतवे नंबर से हुई है। वहीं, दूसरी ओर कई ऐसे शो हैं जो हमेशा इस लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहते थे लेकिन इस बार इस लिस्ट से आउट रहे हैं। वहीं, कुछ शोज ऐसे हैं जिन्होंने लंबी छलांग लगाते हुए इस न सिर्फ टॉप 10 लिस्ट में एंट्री की है बल्कि साथ ही दर्शकों को भी इंप्रेस किया है।

शहरी इलाकों की बात करें तो इस बार लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बना हुआ है और इसने जरुर 'नागिन 3' को डराने की कोशिश की है क्योंकि दोनों की व्यूअरशिप के नंबर काफी करीब है। तीसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य', पांचवे पर 'कुमकुम भाग्य' तो छठे पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा बना हुआ है। वहीं, सांतवे नंबर पर 'कौन बनेगा करोड़पति' है। आंठवें नंबर पर 'इश्क सुभान अल्लाह' है जिसकी इस लिस्ट में काफी लंबे समय बाद एंट्री हुई है। तो नौंवे नंबर पर 'शक्ति अस्तित्व के एहसास' की है जिसकी व्यूअरशिप में गिरावट आई है। वहीं, दसवें नंबर पर है 'कुल्फी कुमार बाजेवाला'।

इस हफ्ते दो 'नागिन 3' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बीच जंग छिड़ी हुई है जबकि आने वाले हफ्ते में इस जंग में एक और सीरियल एंट्री करने वाला है। ये शो है सलमान खान का सुपरहिट रियल्टी शो 'बिग बॉस 12'। इस शो की थीम ही ऐसी है कि हमेशा इसे चर्चाओं में रखती है और इसी कारण हर साल ये दर्शकों की पसंदीदा शो की लिस्ट में शामिल रहता है। ऐसे में आने वाले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


About the Author

Shivani Bansal