BARC Report Week 37, 2018: टस से मस नहीं हुई 'नागिन 3', 'सिलसिला' की टीआरपी में आया तेज उछाल

कलर्स टीवी पर दिखाया जाने वाले शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' एक बार फिर टॉप 20 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाया है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: September 20, 2018 5:40 PM IST

साल 2018 के 37वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट सामने आ गई है। एक बार फिर पहले नंबर पर एकता कपूर का टीवी सीरियल 'नागिन 3' काबिज है और लगातार तीन महीने के बाद भी ये टीवी शो अपने पहले नंबर की पोजिशन पर से नहीं डिगा है और लाख चाहकर भी टीवी दुनिया का कोई भी शो इस मुकाम को 'नागिन 3' से छिनने में कामयाब हो पाया है। वहीं, दूसरे नंबर पर जी अनमोल पर प्रसारित होने वाला टीवी शो 'कुंडली भाग्य' भी अपने दूसरे नंबर पर ही बना हुआ है।

दूसरी ओर, कलर्स टीवी पर दिखाया जाने वाले शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' एक बार फिर टॉप 20 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाया है। इस टीवी शो में मौली के सामने कुणाल और नंदिनी के अफेयर के खुलासे से बड़ा ट्विस्ट सामने आया है और दर्शकों का खोया इंटरेस्ट वापस पाने में ये शो कामयाब हुआ है। हालांकि अभी भी ये टॉप 10 की रेंज से बाहर है लेकिन शो में दिखाए जा रहे नए-नए उतार चढ़ावों के बीच ये शो संभव है कि जल्द ही इस लिस्ट में एंट्री करने में कामयाब हो सके।

वहीं, सिद्धार्थ निगम का 'अलादीन' और 'दस का दम' जैसे चर्चित शो लिस्ट में पिछड़ गए हैं। इसके अलावा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी अपनी पोजिशन से नीचे खिसका है। शो में कार्तिक और नायरा के बीच घटती बढ़ती दूरियां दर्शकों के क्रेज को बनाए रखी हुई हैं लेकिन इन दोनों की अभी शादी होने में आ रही दिक्कतों के चलते फैंस का क्रेज कुछ कम जरुर हुआ है। देखिए पूरी लिस्ट -

टॉप 10 लिस्ट -
1- नागिन 3
2- कुंडली भाग्य
3- कुमकुम भाग्य
4- ये रिश्ता क्या कहलाता है
5- डांस दीवाने
6- इश्क सुभान अल्लाह
7- शक्ति
8- तारक मेहता का उल्टा चश्मा
9- इंडियन आइडॉल
10- केबीसी

हालांकि इंडियन आइडॉल और कौन बनेगा करोड़पति की टीआरपी रिपोर्ट उम्मीद से कम है लेकिन फिर भी इन शोज ने अपनी रिमार्केबल उपस्थिति बनाए रखी है।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें