Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

BARC Report, Week 40, 2018: फिर टॉप पर है 'नागिन 3', अमिताभ बच्चन के 'केबीसी' ने ली लंबी छलांग और 'कसौटी' को मिला बड़ा शॉक

अमिताभ बच्चन के सुपरहिट टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने इस बार बढ़िया प्रदर्शन किया है।

By: Shivani Bansal  |  Published: October 11, 2018 5:11 PM IST

BARC Report, Week 40, 2018: फिर टॉप पर है 'नागिन 3', अमिताभ बच्चन के 'केबीसी' ने ली लंबी छलांग और 'कसौटी' को मिला बड़ा शॉक

आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका टीवी के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। गुरुवार के दिन टीवी की टीआरपी रिपोर्ट सामने आती है और इस हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। साल 2018 के 40वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट रिलीज हो गई है। इस बार इस लिस्ट में काफी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। हालांकि एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' ही ऐसा है जिसे कोई टस से मस नहीं कर सका है और लगातार ये पहले नंबर पर ही बना हुआ है। बता दें कि इस टीवी शो को शुरु हुए तकरीबन 5 महीने हो गए हैं लेकिन इसकी पोजीशन तब से अभी तक नंबर 1 ही बनी हुई है। हालांकि, एकता कपूर के दूसरे टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के 2' उतना लकी नहीं रहा और दूसरे हफ्ते इसकी टीआरपी में काफी गिरावट देखने को मिली है और ये लुढ़ककर 16वें नंबर पर पहुंच गया है।

इसके अलावा अमिताभ बच्चन के सुपरहिट टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने इस बार बढ़िया प्रदर्शन किया है और ये सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। जबकि टीवी के सबसे बड़े रियल्टी शो 'बिग बॉस 12' को जरुर झटका लगा है और ये टॉप 10 की लिस्ट से आउट होते हुए सीधे 19वें नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, हाल ही में रिलीज हुआ टीवी शो 'राधा कृष्णा' को दर्शकों से काफी प्यार मिला है और ये टीवी शो शुरू होते ही छठे नंबर पर पहुंच गया है। इसके अलावा इंडियन आइडॉल ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है और टॉप 10 की लिस्ट में शामिल होते हुए दसवें नंबर पर पहुंच गया है। हालांकि, कुमकुम भाग्य की टीआरपी को कड़ा झटका लगा है और ये निचले पायदानों पर पहुंच गया है। जबकि ऐसा ही कुछ, 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' तो वहीं 'बेपनाह', 'अलादीन', 'नाम तो सुना होगा' जैसे सीरियल्स ने भी चौंकाया है।

देखिए पूरी लिस्ट -

1- नागिन 3

2- कुंजली भाग्य

3- कौन बनेगा करोड़पति

4- ये रिश्ता क्या कहलाता है

5- कुल्फी कुमार बाजेवाला

6- राधा कृष्णा

7- इंडियन आइडॉल

8- कुमकुम भाग्य

9- तारक मेहता का उल्टा चश्मा

10 - इश्क सुभान अल्लाह

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


About the Author

Shivani Bansal