BARC Report, Week 45, 2018: बरकरार है 'नागिन 3' का जादू, टीआरपी लिस्ट में लुढ़का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'डांस प्लस' की हुई धांसू एंट्री

रेमो डी सूजा के डांस शो 'डांस प्लस 4' ने धांसू एंट्री मारी है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: November 15, 2018 3:04 PM IST

टीवी की 45वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है। एक बार फिर टीवी की दुनिया में एकता कपूर के हिट टीवी शो 'नागिन 3' का रुतबा कायम हैं तो वहीं, इस हफ्ते इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले बदलाव हुए है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सुपरहिट टीवी शो जो अक्सर टॉप 5 की लिस्ट में ही अक्सर बना रहता है, इस बार इस लिस्ट से आउट हो गया है।

इसके अलावा 'बिग बॉस 12' भी टॉप 10 की लिस्ट से आउट ही है। तो वहीं, रेमो डी सूजा के डांस शो 'डांस प्लस 4' ने धांसू एंट्री मारी है। इसके अलावा भी कई शोज हैं जो इस बार टॉप 10 की लिस्ट में आए तो कई इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं। अमिताभ बच्चन का टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी इस लिस्ट से बाहर हो गया है। देखिए पूरी लिस्ट -

1- नागिन 3: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला सुपरनेचुरल शो लगातार पांच महीने से इस लिस्ट में पहले पायदान पर बना हुआ है। अभी तक कोई भी टीवी शो इसे इसकी पोजिशन से हिला नहीं पाया है।

2- कुंडली भाग्य: जी टीवी के इस हिट शो का भी दबदबा बरकरार है और ये लगातार 'नागिन 3' को कड़ी टक्कर देने में कामयाब रहा है।

3- कुमकुम भाग्य: तीसरे नंबर पर जीटीवी का ही शो 'कुमकुम भाग्य' खड़ा है और ये शो ज्यादातर अपनी इसी पोजिशन को पाने में कामयाब रहा है।

OMG! 'नागिन 3' में जल्द ही धमाकेदार एंट्री मारने वाले हैं एली गोनी, कहा ‘इससे ज्यादा अब क्या...’

4- स्टार परिवार अवॉर्ड्स: इस बार चौथे नंबर का स्थान स्टार परिवार अवॉर्ड्स ने ले लिया है।

5- कुल्फी कुमार बाजेवाला: स्टार प्लर पर प्रसारित होने वाला टीवी शो पांचवे नंबर पर खिसक गया है। इसकी टीआरपी में इस बार गिरावट आई है।

6- इश्क सुभान अल्लाह: जीटीवी के शो इश्क सुभान अल्लाह ने इस बार बढ़त दर्ज की है और ये शो छठे पायदान पर पहुंचने में कामयाब हुआ है।

7- शक्ति- अस्तित्व के एहसास की: इस टीवी सीरियल को सातवां स्थान मिला है। ये टीवी शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाता है।

Video Alert: पति के साथ स्विट्जरलैंड की वादियों का लुत्फ उठा रही हैं अनीता हसनंदानी, आप भी देखें मजेदार वीडियो

8- इंडियन आइडल: म्यूजिक रियल्टी टीवी शो को आठवां स्थान मिला है। ये टीवी शो लगातार संगीत प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है।

9- ये रिश्ता क्या कहलाता है: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को नौंवा स्थान मिला है।

10- डांस प्लस 4: वहीं रेमो डी सूजा के डांस रियल्टी शो 'डांस प्लस 4' ने इस लिस्ट में धांसू एंट्री की है। ये शो दसवें नंबर पर लिस्ट हुआ है।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे