हर हफ्ते हम आपके पास टीवी की रिपोर्ट लेकर आते हैं और अब पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी सामने आ चुकी हैं। जी हाँ ये साल 2017 के आखिरी हफ्ते की रिपोर्ट हैं और पिछली रिपोर्ट की ही तरह ये रिपोर्ट भी काफी चौंकाने वाली हैं। बता दें कि शहरी क्षेत्रों में बिग बॉस दसवें नम्बर पर हैं। वहीं पिछले साल के आखिरी हफ्ते में जीटीवी के धारावाहिक महक ने बड़ी छलांक लगाई और नवें नम्बर पर विराजमान हो गया।
वहीं स्टार भारत का शो निमकी मुखिया ने टॉप 20 में अपनी जगह बना ही ली। बता दें कि इस हफ्ते में दर्शकों ने सबसे ज्यादा प्यार स्टार प्लस के तू सूरज मैं साँझ पियाजी को दिया है। बता दें कि सभी को रिया शर्मा और अविनेश रेखी की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री खूब भा रही है। आइए नजर डालते हैं 52 वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट पर... [इसे भी पढ़ें- 51 वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आई सामने, 'ये है मोहब्बतें' ने मारी बाजी !!]
टॉप शो (शहरी)
1. कुंडली भाग्य
2. कुमकुम भाग्य
3. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
4. ये है मोहब्बतें
5. सुपर डांसर 2
6. उड़ान
7. ये रिश्ता क्या कहलाता है
8. शक्ति: अस्तित्व के एहसास की
9. महक
10. बिग बॉस 11
टॉप शो (शहरी+ग्रामीण)
1. कुंडली भाग्य
2. कुमकुम भाग्य
3. क्या हाल मिस्टर पाचांल
4. महक
5. सुपर डांसर 2
6. कुमकुम भाग्य (जी अनमोल)
7. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
8. ये है मोहब्बतें
9. पिया अलबेला
10. निमकी मुखिया
सीरियल्स की लिस्ट तो आपने देख ली और अब बात की जाए नम्बर वन चैनल की तो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार भारत पहले पायदान पर है। इस लिस्ट में स्टार भारत के बाद जी अनमोल, कलर्स, स्टार उत्सव और जी टीवी ने अपनी जगह बनाई है। शहरी क्षेत्रों में कलर्स नम्बर एक पर है। कलर्स के कई शो टॉप 20 की लिस्ट में शामिल है और यही वजह है कि इस चैनल ने बाकी चैनलों को काफी पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल तो आप कमेंटबॉक्स में बताएं कि आपका पसंदीदा चैनल और शो कौन सा है? बाकी टीवी और फिल्मी दुनिया की ऐसी ही दिलचस्प खबरों के लिए आप पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।