Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Battle Of Galwan में Salman Khan संग रोमांस करती दिखेगी ये हसीना, पहली बार बड़े पर्दे पर बनेगी जोड़ी

This Actress Cast Opposite Salman Khan: फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ नजर आने वाली लीडिंग लेडी के नाम का खुलासा हो चुका है. बता दें कि सलमान पहली बार इस एक्ट्रेस के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते दिखाई देंगे.

By: Pratibha Gaur  |  Published: July 10, 2025 2:15 PM IST

Battle Of Galwan में Salman Khan संग रोमांस करती दिखेगी ये हसीना, पहली बार बड़े पर्दे पर बनेगी जोड़ी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें भाईजान बेहद ही इंटेंस लुक में नजर आए थे. बता दें कि यह फिल्म भारत और चीन के बीच हुई जंग की सच्ची घटना पर आधारित है. वहीं हर कोई यह जानने के लिए एक्साइटेड था कि आखिर फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कौन-सी एक्ट्रेस देखने को मिलेगी? वहीं अब मेकर्स ने 'बैटल ऑफ गलवान की लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा कर दिया है. डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताया है कि इस मैच अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म में चित्रांगदा सिंह को सलमान खान के अपोजिट फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है.

'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान संग नजर आएगी ये हसीन

'बैटल ऑफ गलवान' में चित्रांगदा सिंह की एंट्री को लेकर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका टैलेंट और स्क्रीन प्रेज़ेंस इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट है. अपूर्व ने कहा, 'मैं हमेशा से चित्रांगदा के साथ काम करना चाहता था, खासकर जब मैंने उन्हें 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'बॉब बिस्वास' में देखा. हमें बेहद खुशी है कि वो 'बैटल ऑफ गलवान' की कास्ट का हिस्सा बन रही हैं. वह अपने किरदार में एक अनोखा मेल लेकर आती हैं- एक तरफ फेमिनाइन साइड और दूसरी तरफ मजबूती, जो सलमान सर के गंभीर लेकिन शांत पर्सनेलिटी के साथ शानदार तालमेल बिठाएगी.'

पहली बार साथ दिखेंगे सलमान खान (Salman Khan) और चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh)

एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) के अनुसार बैटल ऑफ गलवान (Battle Of Galwan) इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक बनती जा रही है, सिर्फ अपने दमदार विषय के लिए नहीं बल्कि नई और ताजा कास्टिंग के कारण भी. सलमान खान जहां लीड रोल में हैं, वहीं चित्रांगदा सिंह के इस फिल्म से जुड़ने से दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।. फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत में शुरू होने की संभावना है. बता दें कि भारत और चीन के बीच हुई जंग पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.