Salman Khan ने बर्थडे पर दिया रिटर्न गिफ्ट, Battle Of Galwan का टीजर देख फैंस बोले- 'टाइगर आ गया'

Battle Of Galwan Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस पर भाईजान के फैंस रिएक्शन दे रहे हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: December 27, 2025 4:06 PM IST

Salman Khan ने बर्थडे पर दिया रिटर्न गिफ्ट, Battle Of Galwan का टीजर देख फैंस बोले- 'टाइगर आ गया'

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं, सलमान खान ने अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है. दरअसल, उनकी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) का टीजर रिलीज कर दिया गया है. सलमान खान की इस मच-अवेटेड फिल्म का टीजर फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वह रिएक्शन दे रहे हैं. इसके साथ ही फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर फैंस ने क्या कहा है.

फिल्म कर्नल का रोल कर रहे हैं सलमान खान

फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू के रोल में नजर आएंगे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का टीजर शेयर किया है. फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि सलमान खान कहते हैं, 'जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना. और कहना बिरसा मुंडा की जय, बजरंगी बली की जय. भारत माता की जय.' फिर जो सीन आता है, उसमें सलमान खान हाथ में लड़की का लट्ठ लिए भारतीय सैनिकों के साथ चीनी सैनिकों के सामने डटकर खड़े हैं. उनके चेहरे पर बहते खून के साथ आंखों में गुस्सा और जज्बा दिखाई दे रहा है. टीजर आखिरी में सलमान खान कहते हैं, 'मौत से क्या डरना, उसे तो आना है.'

TRENDING NOW

फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' इस डेट को होगी रिलीज

सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर देखकर फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'टाइगर आ गया.' एक फैन ने लिखा है, 'बर्थडे गिफ्ट भाई की तरफ से.' एक फैन ने लिखा है, 'ब्लॉकबस्टर लोडिंग.' एक फैन ने लिखा है, 'कड़क भाई.' वहीं, सलमान खान की पोस्ट पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. बताते चलें कि अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म की कहानी की बात करें तो सच्ची घटना पर बेस्ड है. साल 2020 में भारत के जवानों की चीनी सैनिकों के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प को फिल्म में दिखाया जाएगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.