Also Read
Sunny Deol romote Gutka Or Pan Masala Video Viral: बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. इस बीच, सनी देओल का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ये दावा किया था कि वो पान मसाला और गुखटा को न ही प्रमोट करते हैं और न ही करेंगे चाहे उसके लुए उन्हें करोड़ों के ऑफर क्यों न मिलें. एक्टर के इस बयान के बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही थी, लेकिन इसी बीच नेटिजन्स ने उनका एक पुराना पान मसाला विज्ञापन ढूंढ निकाला, जिसमें वो रवि किशन और विजय राज के साथ पान मसाला का विज्ञापन करते साफ-साफ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही एक्टर ट्रोलिंग का शिकार हो गए.
सनी देओल (Sunny Deol Viral Video) का पान मसाला वाला ये एड पुराना है, जिसमें भोजपुरी स्टार रवि किशन और विजय राज भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सनी दो महिलाओं के साथ एक पान की दुकान पर आते हैं, जो मीठा पान मांगती हैं. फिर एड में सनी को मीठा पान खाते हुए भी देखा जा सकता है. इतना ही नहीं विज्ञापन में नजर आ रहे पान मसाला की पैकेजिंग पर भी उनकी तस्वीर दिखाई देती है. इसी वीडियो के सामने आने के बाद अब एक्टर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं और जमकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
सनी देओल के पान मसाला विज्ञापन वाले पुराने वीडियो के सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'इमेज मेकओवर कर रहे चाचा... तब पीआर (PR) रखा नहीं था, अब रख लिया है. अंग्रेजी भी झाड़ने लगे हैं चाचा.' एक अन्य रेडिट यूजर ने लिखा, 'बीबीएनजी (BBNG) की एक बात है... हमारे पास हमेशा सबूत रहते हैं. जिस तरह से मैं शाहरुख खान को उनके कुछ संदिग्ध विज्ञापनों के लिए संदेह देता हूं, कम से कम वह यह दिखावा तो नहीं करते कि वह हम बाकी लोगों से ऊपर हैं. सनी शुरुआत से ही ऐसे रहे हैं, क्या loser हैं!'
कमेंट का ये सिलसिला यहीं नहीं रुका एक और नेटिजन ने कमेंट किया, 'एक्टर जो कहते हैं, उस पर कभी भी आंख मूंदकर भरोसा मत कीजिए. वे हमेशा झूठ बोलते हैं. अक्षय कुमार का ही उदाहरण ले लीजिए. फिटनेस की मूर्ति हैं, लेकिन हर तरह के घटिया विज्ञापनों का प्रचार करते हैं. वे वहीं जाएंगे जहां पैसा होगा.' ऐसे ही तमाम कमेंट्स सनी देओल के इस वीडियो के सामने आने के बाद देखने को मिल रहे हैं.
Sunny Deol recently said in podcast "My conscience doesn’t allow me to promote tobacco, pan masala and alcohol". But he was literally the brand ambassador of Santoor Pan Masala and also Bagpiper.
by
u/KramerDwight in
BollyBlindsNGossip
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने कहा था, 'मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं. मुझे ऑफर तो आते हैं लेकिन मैं नहीं करूंगा.' उन्होंने आगे कहा था, 'मैं ऐसी कोई चीज नहीं करना चाहता जिस पर मुझे विश्वास न हो. मैं इन सब चीजों को मानता नहीं हूं. मुझे नहीं लगता कि इनका प्रचार करना सही है. मैं कितनी चीजें नहीं करता, क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता और जो करनी होती है वो कर लेता हूं.' इस बयान के बाद ही नेटिजन्स ने उनका पान मसाला का विज्ञापन करते हुए वीडियो खोज निकाला है.
आपको बता दें कि, सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ये मूवी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब नजर आ रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…