फिल्म 'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) का अनाउंसमेंट के बाद से ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज किया जाना है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म 'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर आने के बाद सनी देओल के तमाम चाहने वाले फैंस फिल्म को लेकर ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए हैं. टीजर में सनी देओल के धांसू डायलॉग और उनके एक्शन सीन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म धमाकेदार होने वाली है. आइए जानते हैं कि फिल्म 'बंटवारा 1947'के टीजर में क्या दिखाया गया है.
फिल्म 'बंटवारा 1947' के दूसरे टीजर की शुरुआत में दिल दहला लेने वाले सीन दिखाए जाते हैं. लोगों के साथ मारपीट, अत्याचार, आगजनी जैसी घटनाएं हो रही हैं. फिर सनी देओल का डायलॉग सुनने को मिलता है, 'डर रहा है इंसान, मर रहा है इंसान, और मैं जीते जी मरना नहीं चाहता. मैं जिंदा हूं और जिंदा होने का सबूत दूंगा.' इसके साथ ही एक्शन हमेशा की तरह अपने एक्शन अंदाज में नजर आए. इस तरह से सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के दूसरे टीजर में आगजनी और खून-खराबा देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही सनी देओल का धांसू एक्शन और जबरदस्त डायलॉग फैंस का ध्यान खींच रहे हैं. फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस मूवी का फिल्म 'गदर' जैसा माहौल बनने वाला है.
फिल्म 'बंटवारा 1947' मशहूर राइटर असगर वजाहत के नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर बनी है. फिल्म 'बंटवारा 1947' में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे का भयंकर दर्द देखने को मिलने वाला है. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल जैसे सितारे नजर आएंगे. सनी देओल की इस फिल्म आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. बताते चलें कि फिल्म 'बंटवारा 1947' का पहले 'लाहौर 1947' नाम रखा गया था. ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसका मेकर्स को जबरदस्त फायदा मिलने वाला है. फिलहाल, सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' देखने के लिए लो काफी ज्यादा उतावले हो रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.