Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

खुंखार विलेन को दिल दे बैठी बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेसेज, हीरो की सादगी से नहीं बल्कि…, प्रेम कहानी के चर्चे…

जहां कुछ एक्ट्रेस जीवनसाथी के रूप में हीरो को चुनती हैं वहीं इन एक्ट्रेस ने हीरो को छोड़ विलेन को अपना जीवनसाथी चुना और शादी रचाई. इंडस्ट्री में इनके मोहब्बत के चर्चे बहुत फेमस थे.

By: Shreya Pandey  |  Published: April 8, 2025 1:39 PM IST

खुंखार विलेन को दिल दे बैठी बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेसेज, हीरो की सादगी से नहीं बल्कि…, प्रेम कहानी के चर्चे…

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ने फिल्मों में काम करने वाले हीरो से इश्क लड़ाया तो किसी ने क्रिकेट प्लेयर को अपना दिल दिया. लेकिन बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज ने हीरो को ना चुनकर फिल्मों से प्यार किया. इन हीरोइनों संग विलेन की प्रेम कहानी बहुत फेमस हुई. इनकी लव स्टोरी के किस्से बहुत मशहूर हुए थे. आइए जानते हैं इन एक्ट्रेस के बारे में.

रेणुका शहाणे
हिंदी और मराठी फिल्मों में काम करने वाली रेणुका शहाणे ने दूरदर्शन के टीवी शो 'सुरभि' से अपने करियर की शुरुआत की थी. रेणुका ने विजय केनकरे से पहली शादी की थी. हालांकि कुछ ही दिनों में इनका तलाक हो गया. विजय के बाद रेणुका को बॉलीवुड के मशहूर विलेन आशुतोष राणा से प्यार हो गया. दोनों ने साल 2001 में शादी कर ली. और आज भी दोनों एक दूसरे के साथ एकदम खुशी से रह रहें हैं.

निवेदिता भट्टाचार्य
टीवी में नजर आने वाली निवेदिता भट्टाचार्य ने कई शोज किए हैं. इन्होंने 'सात फेरे', 'सलोनी का सफर' और 'कोई लौट के आया' जैसे टीवी शोज किए हैं. टीवी एक्ट्रेस को बॉलीवुड के सुपरस्टार विलेन ‘केके मेनन’ से प्यार हो गया. एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की और आज अपनी जिंदगी खुशी से जी रहें हैं. ‘केके मेनन’ ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है.

शिवांगी कोल्हापुरे
अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस शिवांगी कोल्हापुरे एक बड़ी एक्ट्रेस हैं. बड़े हीरो के साथ काम करने के बाद भी शिवांगी ने फिल्मों के महान विलेन शक्ति कपूर को दिल दे बैठी. दोनों ने शादी रचा ली और शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी जीवन से दूरी बना ली. लेकिन इनकी बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेसेज में एक हैं.