आज 6 अक्टूबर समांथा प्रभु और नागा चैतन्या के लिए बेहद ख़ास है। दोनो ने आज अपने रिश्ते पर आखिरकार शादी को मौहर लगा दी। नागा और समांथा की शादी का सामरोह पूरे दो दिन तक चलने वाला है। शादी पहले हिंदू और क्रिश्चियन रिति-रिवाज से होगी। आज हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी में समांथा ने चैतन्या की दादी की साड़ी को पहना था जबकि कल होने वाली क्रिश्चियन वेडिंग के लिए उन्होंने खास ड्रेस डिजाइन करवाई है। इस ड्रेस को उनकी दोस्त और मुंबई की डिजाइनर क्रेषा बजाज ने डिजाइन किया है। समंथा का वेडिंग ड्रेस क्रीम और गोल्ड कलर कॉम्बिनेशन से बना है जिसमे वो किसी परी से कम नहीं नज़र आने वाली है। [इसे भी पढ़ें: अपनी गर्लफ्रेंड समंथा से शादी करने के लिए फूले नहीं समां रहे है नागा चैतन्या!]
वैसे यह कहा जाता है की समांथा प्रभु और नागा चैतन्या के रिश्ते को सात साल हुए है लेकिन दोनों ने अपने प्यार पर साल 2015 में मोहर लगायी थी। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ चैतन्या समंथा को डेट करने से पहले साउथ की एक जानी मानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि श्रुति हसन थी। साथ ही मीडिया में यह खबर भी काफी गर्म थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। इतना ही नहीं लोगों की लव स्टोरी की कहानी बड़ी अजीब होती हैं लेकिन श्रुति और चैतन्या की कहानी बड़ी अलग थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फंक्शन में नागा चैतन्या, श्रुति और उनकी छोटी बहन अक्षरा मौजूद थे। श्रुति को उस इवेंट में परफॉर्म करना था इसलिए उन्होने चैतन्या को स्टेज पर अपनी बहन अक्षरा को लेकर जाने के लिए कहा लेकिन नागा समय की समस्या के कारण उन्हें नहीं ले जा पाए। फिर क्या था इनके ब्रेक अप की कहानी ने घर कर लिया।
श्रुति से ब्रेक अप के बाद नागा का दिल समांथा के लिए धड़का और अक्टूबर आज यानी 6 अक्टूबर को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।