नागा चैतन्या को दिल देने से पहले कभी इस एक्टर पर जान छिड़कती थी समान्था!

'राजू गरी गधी 2' 13 अक्टबूर रिलीज़ होने वाली है। यह कहा जाने लगा की ससुर नागार्जुन ने इस फिल्म के लिए समांथा का नाम मेकर्स को प्रपोज किया था

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: October 6, 2017 4:11 PM IST

साउथ इंडस्ट्री फिल्मों से ज़्यादा अफेयर्स के लिए बदनाम है। कब किस का दिल किस पर आ जाये यह पता नहीं चलता। आज साउथ के दो बड़े स्टार्स समान्था प्रभु और नागा चैतन्या शादी के बंधन में बंधने वाले है लेकिन क्या आपको पता है नागा को डेट करने से पहले समान्था का रिश्ता साउथ के इस सुपरस्टार से भी चला था। यह कोईऔर नहीं बल्कि सोहा अली खान के एक्सबॉयफ्रेंड सिद्धार्थ है जो बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते है। [इसे भी पढ़ें: समंथा नहीं बल्कि साउथ की ये हिरोइन थी नागा चैतन्या का पहला प्यार? जानिए क्यों टूट गयी इनकी शादी?

समान्था और सिद्धार्थ का रिश्ता फिल्मों के सफ़र से शुरूहुआ था। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। कब यह दोस्ती प्यार में बदल गयी यह समझ में नहीं आया लेकिन कुछ सालों के बाद इनका यह पवित्र रिश्ता नहीं टिक पाया और ब्रेक अप हो गया। साल 2015 में समान्था और सिद्धार्थ ने अपने रिश्ते को तोड़ दिया। जिसके बाद समान्था का दिल नागा चैतन्या पर आया। कहा जाता है इसी साल उनकी मुलाक़ात हुई और दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार किया।

Siddharth-and-Samantha-(1)

आज समांथा और नागा चैतन्या की शादी गोवा में सम्पूर्ण होगी। दोनों पहले हिन्दू रीती रिवाज़ और फिर क्रिस्चन रीती रिवाजों से शादी करेंगे। इस शादी में करीब 150 मेहमानो को निमंत्रण भेजा गया है। इतना ही नहीं गोवा के बाद हैदराबाद में रिसेप्शन की पार्टी दी जायेगी। शादी के बाद नागा और समांथा लंबे हनीमून पर जाएंगे। हनीमून से लौटने के बाद समांथा, शिवकार्तिकेयन की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इतना ही नहीं समांथा अपने ससुर के साथ काम करने जा रही है। 'राजू गरी गधी 2' 13 अक्टबूर रिलीज़ होने वाली है। यह कहा जाने लगा की ससुर नागार्जुन ने इस फिल्म के लिए समांथा का नाम मेकर्स को प्रपोज किया था, लेकिन नागार्जुन ने इस बात को खारिज किया और कहा की वो काफी टैलेंटेड है। वो इस फिल्म में एक भूत के रोल में नज़र आने वाली है।