नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर हर दिन नई अपडेट्स सामने आ रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि फिल्म में सीता का रोल साई पल्लवी से पहले किसी और को ऑफर हुआ था?
जी हां, इस रोल के लिए साउथ एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी को पहली पसंद माना गया था. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया है, कि उन्होंने 'रामायण' के लिए ऑडिशन भी दिया था, और मेकर्स उनके काम से काफी इंप्रेस भी हुए थे.
TRENDING NOW
यश की वजह से छोड़ा 'सीता' का रोल
श्रीनिधि ने कहा, 'रामायण' के लिए उन्होंने स्क्रीन टेस्ट भी दिया था, जिसे फिल्ममेकर्स ने खूब पसंद किया था, फिर फिल्म में यश के होने की खबर मिली उन्हें, कि रावण का रोल वो निभा रहे हैं, उन्होंने खुद ही इस फिल्म से पीछे हटने का फैसला कर लिया.
दरअसल, श्रीनिधि और यश की जोड़ी को दर्शक पहले ही 'केजीएफ 2' में देख चुके हैं. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सुपरहिट रही थी. श्रीनिधि को लगा कि दर्शक उन्हें एक बार फिर स्क्रीन पर यश के साथ देखने पर कन्फ्यूज हो सकते हैं, खासकर जब यश रावण और वो सीता के रोल में हों.
श्रीनिधि ने बताया, 'केजीएफ में हमारी जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी, ऐसे में स्क्रीन पर इतनी जल्दी फिर मिलना थोड़ा कम ठीक हो सकता था. इसलिए मैंने इस रोल को छोड़ने का फैसला किया.'
साई पल्लवी की तारीफ
हालांकि, श्रीनिधि ने फिल्म में साई पल्लवी को सीता के रोल में लिए जाने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि साई पल्लवी इस किरदार के लिए एक बेहतरीन चॉइस हैं, और वो इसे शानदार तरीके से निभाएंगी.
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
'रामायण' की शूटिंग इस वक्त जोरों पर है, और फिल्म नवंबर 2026 में रिलीज होने वाली है. फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates