साल 2018 के शुरुआती तीन महीने बीत चुके हैं यानि कि पहली तिमाही खत्म हो गई है। इन तीन महीनों पर नजर डालें तो पहले पड़ाव में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस की झोली भर गईं। इस साल की शुरूआत जहां इंडस्ट्री के सबसे सफल और मशहूर निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' से हुई तो अंत भी टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' के ब्लॉकबस्टर होने के आगाज से हुआ है। इस सबके बीच इस साल की शुरूआत में ही कई अच्छी फिल्में आईं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है। ये फिल्म बिग स्टार्स वाली तो थी ही, साथ ही इन्होंने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया और एक के बाद खूब बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े।
पद्मावत
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' साल की पहली सुपरहिट फिल्म बनी। इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि इस फिल्म को खासे विवाद का सामना करना पड़ा जिसके चलते साल 2017 में रिलीज की कगार पर खड़ी इस फिल्म को जनवरी में रिलीज तक का मुंह देखना पड़ा और रिलीज के लिए सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा तक खटखटाना पड़ा। बहरहाल जब ये फिल्म रिलीज हुई तो सभी अंदेशों के पलट भारी भीड़ थियेटर तक खींचने में कामयाब रही थी। इस फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण ने तो अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में रणवीर सिंह को लोगों ने खूब पसंद किया जबकि शाहिद कपूर राजा रतन रवल सिंह के किरदार में दिखाई दिए थे।
पैडमैन
पद्मावत के बाद फरवरी महीने में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन'। ये फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम की सच्ची घटना पर आधारित थी जो महिलाओं की माहवारी की समस्या के लिए सस्ते सैनेटरी नैपकिन बनाने की मशीन ईजाद करता है। 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर 'पैडमैन' फिल्म के साथ सामाजिक मुद्दे पर बनी कमर्शियल फिल्म में नजर आए। इस फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने निभाई थी जो इससे पहले फिल्म 'पार्च्ड' के जरिए क्रिटिक्स की खूब वाहवाही बटोर चुकी थी। जबकि अहम रोल में सोनम कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा थीं।
![]()
परी
क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' इस साल खूब चर्चा का विषय रही। इस फिल्म की प्रोड्यूसर खुद अनुष्का ही थीं और ये एक हॉरर फिल्म थी। हालांकि फिल्म उम्मीद के मुताबिक नहीं चली और कॉमेडी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से मिली कड़ी टक्कर के बीच खास कमाई नहीं कर पाई लेकिन हॉरर फिल्मों के शौकिन लोगों को ये जरुर पसंद आई थी। ये फिल्म मार्च में होली के दिन ही रिलीज हुई थी।

सोनू के टीटू की स्वीटी
फरवरी अंत में रिलीज हुई डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को लोगों ने खूब पसंद किया और ये फिल्म बिना किसी बिग स्टार्स के साथ 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी। 'प्यार का पंचनामा' फेम टीम की ही ये फिल्म थी जिसने दर्शकों को खूब हंसाया।
हिचकी
इस साल रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' भी रिलीज हुई। इस फिल्म के साथ रानी मुखर्जी ने पूरे 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। शादी और बच्चे के बाद रानी मुखर्जी एकदम अलग अंदाज और अलहदा किरदार में स्क्रीन पर दिखाईं दी। रानी की एक्टिंग के कायल लोगों को फिल्म पसंद आई और फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। इस फिल्म में रानी ने एक ऐसी टीचर का किरदार निभाया था जिसे स्पीच डिफेक्ट है लेकिन बावजूद इसके वो कैसे अपनी कमजोरियों पर जीत हासिल करती है।
रेड
अजय देवगन की फिल्म रेड भी बॉक्स ऑफिस पर खूब छाई रही। 'दृश्यम' स्टाइल वाली इस फिल्म में अजय देवगन ने एक ईमानदार आयकर अधिकारी का किरदार निभाया था और भ्रष्ट सांसद के रोल में दर्शकों ने सौरभ शुक्ला को खूब पसंद किया। सौरभ शुक्ला वहीं, जिन्होंने 'जॉली एलएलबी' में जज का किरदार निभाया था।
![]()
हां, तो अब आपको इन फिल्मों में से कौन सी फिल्म बेस्ट लगी ये बात हमें नीचे दिए गए पोल सर्वे में क्लिक कर जरुर बता दें। बेस्ट फिल्म कैटेगरी के नॉमिनेशन तो आपको पता लग ही गए हैं बस अब आप क्लिक कर अपना जवाब दर्ज करा दें।
https://polldaddy.com/poll/9974935Subscribe Now
Enroll for our free updates

