Bharat: रक्षाबंधन के मौके पर भाईजान ने दिया बड़ा सरप्राइज, सामने आई फिल्म 'भारत' की नई तस्वीर

अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी सलमान खान की नई फिल्म 'भारत', देखें तस्वीर

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: August 26, 2018 9:36 PM IST

हमारा देश कोई बड़ा दिन मना रहा हो और सलमान खान उस मौके पर कोई सरप्राइज न दें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। जहां एक तरफ हमारे देश में रक्षाबंधन की खुशियां मनाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ भाईजान ने इन खुशियों को दोगुना करने का फैसला लिया है। इसकी शुरूआत उन्होंने बीती रात से ही कर दी थी।

कल सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म 'भारत' की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपनी हीरोइन कटरीना कैफ के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे थे। इसके बाद आज सलमान खान के जीजा जी अतुल अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म 'भारत' की एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सल्लू भाई और कटरीना कैफ साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे की आंखों में इस कदर डूबे हुए हैं कि इन्हें जमाने की खबर ही नहीं है। ऐसा लग रहा है कि दोनों कलाकार चाहते हैं कि ये लम्बा यहीं ठहर जाए।

फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान के फैंस को दिखेगा ‘दबंग’ वाला जलवा, सेट से सामने आई ये तस्वीर दे रही है गवाही

बता दें फिल्म 'भारत' का दूसरा शेड्यूल माल्टा में शूट हो रहा था, जो कि अब पूरा हो चुका है। बीते दिन फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने खुद इस बात का खुलासा अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डालकर किया था।

अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री और सलमान खान मां सलमा खान आज सुबह ही माल्टा से वापस आए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की बाकी कास्ट और सलमान खान जल्द ही माल्टा से वापस आ जाएंगे।

PHOTOS: खान परिवार ने सलमान खान के बिना ही मनाया रक्षाबंधन, देखें तस्वीरें

फिल्म के दूसरे शेड्यूल के लिए सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ-साथ सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही जैसे कलाकार भी माल्टा गए थे। बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार 'भारत' में सुनील और नोरा का एक लव एंगल होगा, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। नोरा फिल्म 'भारत' में एक डांसर का किरदार निभा रही हैं, जिनकी कॉस्ट्यूम्स अली अब्बास जफर ने खुद अपनी देख-रेख में बनवाई हैं।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...