अपनी बायोपिक फिल्म पर सलमान खान ने खोली जुबान, कहा ‘मुझ पर बायोपिक ना ही बनाई जाए तो...’

सलमान खान ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म 'भारत' लेकर आए हैं, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: June 5, 2019 2:43 PM IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इस समय बायोपिक फिल्मों का समय चल रहा है। एक के बाद धड़ल्ले से इंडस्ट्री के निर्माता बायोपिक फिल्में दर्शकों के सामने पेश करते जा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर फिल्में सिनेमाघरों में धमाल भी मचा रही हैं, जिस कारण लगातार बायोपिक्स के ऐलान हो रहे हैं।

{इसे भी पढ़ें- भारत रिव्यू: सलमान खान की धांसू एंट्री और इमोशन का तड़का देता है मस्ती का फुल डोज, पूरी पैसा वसूल है फिल्म}

बीते साल बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की बायोपिक फिल्म आई थी, जिसने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। इसके बाद से ही लगातार सलमान खान की बायोपिक फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रही हैं और बताया जा रहा है कि संजू बाबा के बाद अब बॉलीवुड के भाईजान की जिंदगी भी बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

हाल में सलमान खान अपनी नई फिल्म 'भारत' का प्रमोशन कर रहे थे, जहां मीडिया ने उनसे इसके बारे में सवाल किया, जिसका जवाब देते हुए भाईजान ने इंकार कर दिया कि वो अपने ऊपर कोई भी बायोपिक फिल्म लेकर आ रहे हैं। सलमान खान ने बयान में बताया, ‘मैं नहीं चाहता हूं कि मेरे ऊपर कोई बायोपिक बने। मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ खास नहीं है कि उसे बड़े पर्दे पर दिखाया जाए।’

{इसे भी पढ़ें- भारत ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट: सुबह के शोज में सलमान खान की फिल्म ने दर्ज कराई बढ़िया रिपोर्ट, करीब 70% तक भरे सिनेमाहॉल्स}

अब भाईजान ने तो साफ-साफ इंकार कर दिया है कि उनकी जिंदगी पर कोई भी बायोपिक फिल्म नहीं आ रही है लेकिन मीडिया के गलियारों में ऐसी खबरें भी घूम रही हैं कि खान परिवार अपने घर के मुखिया सलीम खान की जिंदगी पर फिल्म बनाने की सोच रहा है। कुछ दिनों पहले ही ऐसा सुनने में आया था कि अरबाज खान अपने पिता सलीम खान की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि खान परिवार सलीम खान की बायोपिक का ऐलान कब तक करता है। वैसे आपके अनुसार सलमान खान को अपनी बायोपिक फिल्म दर्शकों के सामने पेश करनी चाहिए या नहीं ? कमेंट करके बताइए।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...