सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग जोर शोरों से जारी है और इस बीच लगातार फिल्म से जुड़ी एक के बाद एक धांसू फोटोज हमारे सामने आ रही है। जिससे इस फिल्म को लेकर क्रेज लगातार बना हुआ है। हाल ही में सलमान खान ने ईद के मौके पर फिल्म से अपनी और कैटरीना की एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी। जिसके बाद इंटरनेट की दुनिया में तहलका मच गया था। अभी इस फोटो का क्रेज थमा भी नहीं था कि उनकी बहन अर्पिता खान ने कैटरीना कैफ की एक बेहद प्यारी फोटो शेयर कर दी। इस फोटो में कैटरीना कैफ ने उनकी मां सलमा खान को गले लगाया हुआ था।
इस फोटो में कैटरीना और सलमान खान की मॉम सलमा खान के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली थी लेकिन इसके कुछ ही मिनटों बाद अर्पिता ने इस फोटो को अपने एकाउंट से डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक हमने ये फोटो सेव कर ली थी। शायद अर्पिता खान को एहसास हो गया था कि शायद गलती से उन्होंने फिल्म में कैटरीना कैफ का दुल्हन वाला लुक शेयर कर दिया है। लेकिन तब तक ये फोटो वायरल हो चुका था और इस वक्त इंटरनेट की दुनिया में हंगामा मचाए हुए है।
बता दें कि 'भारत' फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा मुंबई में तो दूसरा हिस्सा माल्टा में शूट किया गया है। फिल्म के माल्टा शूटिंग शिड्यूल के लिए सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ 'भाईजान' की मां सलमा खान और बहन अलविरा खान भी गए हुए थे। यहां सलमान खान ने अपनी मॉम के साथ अच्छा खासा समय बिताया और फैंस को भी इन खास पलों की जानकारी फोटोज और वीडियोज शेयर कर वो देते रहे थे।
सलमान खान की ये फिल्म अगले साल यानि की 2019 की ईद पर रिलीज होनी है। इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।