बॉलीवुड एक्टर दानिश प्रताप सूद (Danish Sood) इस समय हॉरर वेब सीरीज भय (Bhay) रिलीज हो चुकी है. इस सीरीज में पैरानॉर्मल एक्टविस्ट गौरव तिवारी की जिंदगी दिखाई गई है. इस सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है. लोग दानिश सूद की सीरीज और उनके काम को खूब पसंद कर रहे हैं. रात में इस सीरीज को देखे में फैंस की हालत खराब हो रही है. वेब सीरीज भय में दानिश सूद के अलावा करण टैकर और कल्की कोचलिन ने भी दमदार किरदार निभाया है. इस समय दानिश सूद अपनी इस सीरीज को लगातार प्रमोट करने में जुटे हुए हैं. इसी बीच दानिश सूद ने दावा किया है कि वो अब तक भी फिल्म धुरंधर नहीं देख पाए हैं. दानिश सूद को ये फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है. बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए दानिश सूद ने कहा, मैं इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, हालांकि अब तक मुझे ये फिल्म देखने का मौका नहीं मिला है. मैंने अब तक फिल्म नहीं देखी है. अभ तक मैं भय पर काम रहा था जिसके बाद टॉक्सिक गाना आ गया. इन सब चीजों में मुझे समय नहीं मिला.
धुरंधर देखने की प्लानिंग कर रहे हैं दानिश सूद
दानिश सूद ने आने कहा, मुझे उम्मीद है कि नया साल आते आते मैं ये फिल्म देख ही लूंगा. मुझे नए साल के मौके पर खाली समय तो मिलने ही वाला है. मैं कुछ समय तक तो दिल्ली में हूं. ऐसे में मैं एक नाइट शो बुक करने वाला हूं. मैं भी जानना चाहता हूं कि इस फिल्म में ऐसा क्या है जो लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना की बहुत तारीफ हो रही है. फिल्म देखे के बाद ही मैं बता सकता हूं कि फिल्म धुरंधर कैसी है. मुझे तो फिल्म देखे बिना ही अक्षय खन्ना के गाने के स्टेप और चेहरा रट गया है.
TRENDING NOW
अक्षय खन्ना को लेकर दानिश सूद ने कही ये बात
अक्षय खन्ना ता जिक्र करते हुए दानिश सूद ने कहा, सुबह उठता हूं तो अक्षय खन्ना रात को सोता हूं तो अक्षय खन्ना... हमने सोशल मीडिया पर इता अक्षय कुमार देख लिया है कि अब लग रहा है कि पूरी फिल्म में केवल अक्षय खन्ना ही है... अक्षय खन्ना वैसे भी बहुत पुराने सितारे हैं. वो अच्छा काम कर रहे हैं. उनको फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कह रहा है. ये एक अच्छी चीज है.बॉलीवुड एक ऐसा जगह है जहां पर सबको आपसे फर्क पड़ता है, लोग आपके आसपास घूम रहे होते हैं शायद किसी चाज के लिए... हम लोग फिल्म में काम करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates