हिजाब कॉन्ट्रोवर्सी में हुई भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की एंट्री, नीतीश कुमार पर की कार्रवाई करने की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम डॉक्टर महिला का हिजाब हटाया था, जिसके बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में है. इस मामले में अब एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी उन्हें खूब सुनाया है.

By: Shreya Pandey  |  Published: December 25, 2025 8:32 AM IST

हिजाब कॉन्ट्रोवर्सी में हुई भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की एंट्री, नीतीश कुमार पर की कार्रवाई करने की मांग

बिहार की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक वीडियो ने भूचाल ला दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक महिला डॉक्टर के हिजाब को हटाते नजर आ रहे हैं. 15 दिसंबर को आयोजित आयुष डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की यह घटना अब एक राष्ट्रीय विवाद का रूप ले चुकी है. इस संवेदनशील मुद्दे पर अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है. इससे पहले राखी सावंत ने और सना खान ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया था और नीतीश कुमार को जमकर सुनाया था. इस वीडियो के आने के बाद नीतीश कुमार बहुत ज्यादा ट्रोल हुए थे.

आम्रपाली दुबे ने कही ये बात

भोजपुरी जगत की 'क्वीन' कही जाने वाली आम्रपाली दुबे अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती हैं. इस विवाद पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने पर्सनल फ्रीडम और सम्मान की बात कही है. आम्रपाली ने कहा— "मेरा स्पष्ट मानना है कि पहनावा हर व्यक्ति की निजी पसंद का विषय है. किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह दूसरों की पसंद में दखल दे. अगर इस घटना से किसी की भावनाओं को चोट पहुंची है, तो इसकी जांच होनी चाहिए और उचित कार्रवाई की आवश्यकता है. हमें हर हाल में दूसरों की धार्मिक और व्यक्तिगत भावनाओं का आदर करना चाहिए."

TRENDING NOW

जावेद अख्तर ने कही ये बात

इसके पहले जावेद अख्तर ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर सुनाया था. उन्होंने कहा था कि "जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं पारंपरिक पर्दे की प्रथा के खिलाफ हूं, लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि मुख्यमंत्री ने एक महिला डॉक्टर के साथ जो किया, मैं उसका समर्थन करूं. नीतीश कुमार का यह काम बेहद निंदनीय है. उन्हें उस महिला डॉक्टर से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए."

क्या था पूरा मामला?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब पटना में आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति का कार्यक्रम चल रहा था. मंच पर एक मुस्लिम महिला डॉक्टर, नुसरत परवीन, अपना नियुक्ति पत्र लेने पहुंची. वीडियो में देखा गया कि मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान अचानक उनके चेहरे से हिजाब को हटा दिया. देखते ही देखते यह क्लिप वायरल हो गई. जिसके बाद नीतीश कुमार जमकर ट्रोल हो रहें हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.