पिछले काफी समय से बॉलीवुड के स्टार एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फिल्म 'भूल भुलैया' (Bhool Bhulaiyaa) के सीक्वल को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म को लेकर आए इन कई तरह की नई- नई खबर सामने आती हुई दिखाई दे रही हैं। मेकर्स ने भले ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इस इस सीक्वल फिल्म के लिए फाइनल कर लिया हो लेकर इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड की कौनसी हसीना नजर आएगी इसको लेकर कही तरह की बाते सामने आ रही हैं। हाल ही में मीडिया में ये खबर खूब वायरल हुई थी कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) 'भूल भुलैया 2' में सारा अली खान (Sara Ali Khan) या फिर जाहन्वी कपूर (Janvhi Kapoor) के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। लेकिन अब ऐसा लगता है इस फिल्म से इन दो एक्ट्रेस का भी पत्ता कट हो गया है।
पिंकविला रिपोर्ट के अनुसार, 'फिल्म 'भूल भुलैया 2' के लिए कार्तिक आर्यन को साइन कर लिया है। फिल्म में एक कॉलेज रोमांस दिखाया जाएगा। ये रोमांस कार्तिक आर्यन और दिशा पटानी (Disha Patani) के बीच होगा। मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू करने वाले थे लेकिन इसी बीच 'दोस्ताना 2' की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने की बात सामने आई है। जिसके चलते 'भूल भुलैया 2' शूटिंग शेड्यूल जनवरी 2020 के आसपास भी शुरू हो सकता है।' मालूम हो कि इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी द्वारा किया जाएगा।
अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘सारा अली खान ही नहीं बल्कि सबके साथ...’
बात अगर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और दिशा पटानी (Disha Patani) की करें तो, ये पहली बार होगा जब बड़े पर्दे पर ये दोनों कलाकार एक साथ काम करते हुए दिखाई देंगे।
वैसे आपको बता दें, 12 अक्तूबर 2007 को रिलीज हुई बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भूल भुलैया' दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में अहम किरदार में विद्या बालन भी दिखाई दी थी। खबर के अनुसार, 'भूल भुलैया 2' में अक्षय कुमार भी दिखाई देने वाले है। फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा हो लेकिन अहम होगा।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...