Vivek Agnihotri Reviews Kartik Aaryan's Bhool Bhulaiyaa 2: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) बड़े परदे पर दस्तक दे चुकी है। ये फिल्म 20 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'भूल भुलैया 2' को अच्छे रिव्यूज मिले हैं। यही वजह है कि फिल्म ने पहले वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में अब 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने भी कार्तिक आर्यन स्टारर की जमकर तारीफ की है।
'भूल भुलैया 2' की विवेक अग्निहोत्री ने की जमकर तारीफ
विवेक अग्निहोत्री ने कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। डायरेक्टर ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई और कार्तिक आर्यन की जबरदस्त सफलता के लिए प्यार। अपने काम को बोलने दो और कभी मत भूलो एकला चलो रे।'
Lots of congratulations and love to @TheAaryanKartik for wonderful success. Let your work speak and never forget to Ekla Chalo Re. ❤️
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 21, 2022
'भूल भुलैया 2' ने कर लिया है 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन
कार्तिक और कियारा की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने ओपनिंग डे पर 14.11 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 18.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने रविवार के दिन 23.51 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म अब तक 55.96 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
एक्टर्स की एक्टिंग को फैंस ने किया पसंद
कार्तिक और कियारा की जोड़ी के साथ-साथ फैंस दोनों की एक्टिंग को भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म तब्बू और राजपाल यादव भी लीड रोल में मौजूद हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है और उसे मुराद खेतानी और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।