कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में नजर आने वाले सभी स्टार्स ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है. इसी बीच फिल्म 'भूल भुलैया 3' में 'छोटा पंडित' का रोल करने वाले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह लोगों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है. आइए जानते हैं कि आखिर राजपाल यादव ने लोगों से माफी क्यों मांगी है.
राजपाल यादव ने दिवाली के वीडियो के लिए मांगी माफी
राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'नमस्कार साथियों, दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं. अभी दो दिन पहले मेरे सोशल मीडिया से एक वीडियो डाला गया था, जिसको मैंने तुरंत हटवा दिया था. इस वीडियो से देश-दुनिया में जिस किसी की भी भावना आहता हुई है. मैं दिल से माफी मांगता हूं. दिवाली की खूब अच्छे से खुशियां मनाएं. अच्छे से रहे. स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें. जय हिंद जय भारत.' राजपाल यादव ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'मैं दिल से माफी मांगता हूं. मेरा मकसद दिवाली की खुशियों को कम करना नहीं था. दिवाली हमारे लिए खुशियों और रोशनी का पर्व है और इसे सबके लिए खूबसूरत बनाना ही हमारा असली त्योहार है. आप सबको ढेर साभी शुभकामनाएं और प्यार. चलिए मिलकर इस दिवाली को खास बनाते हैं.'
View this post on Instagram
राजपाल यादव ने की थी पटाखे ना जलाने की अपील
बताते चलें कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' के एक्टर राजपाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में लोगों से पटाखे ना जलाने की अपील करते हुए नजर आ रहे थे. राजपाल यादव को इस वीडियो के लिए जमकर ट्रोल किया गया और उन्होंने आखिरकार वीडियो को डिलीट किया. अब राजपाल यादव ने इस वीडियो के लिए माफी भी मांग ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates