Also Read
घर में नॉमिनेशन टास्क के बाद जैसे एक नयी जंग छिड गयी है। टीवी की 'लाडली बहु' हिना खान घर में अपनी राजनीति का आगाज़ कर चुकी है। उनके पहले निशाने पर घर के लवबर्ड्स पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा बने हैं। जी हाँ! हिना के कारण इनदोनो के बीच अनबन का दौर शुरू हो चूका है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे हिना ने 'फूट डालो और राज करो' के इस कांसेप्ट को अब कंटेस्टेंट पर अप्लाई करना शुरू दिया है। दरअसल पुनीश और हिना कुछ देर पहले आपस में बात कर रहे होते है। इस बातचीत में उनकी गर्लफ्रेंड बंदगी भी वह मौजूद होती है। लेकिन पुनीश हिना के सामने सपना के बारे में काफी कुछ कहते है। अब यह बात बंदगी को पसंद नहीं आती है और वो पुनीश को समझती है कि आप हिना के सामने क्यों बुरा बन रहे हो। तब पुनीश उनसे कहते है कि वो जिस तरह से उनसे बात कर रही है उन्हें वो पसंद नहीं आ रहा है और इस बात को लेकर इनदोनो के बीच काफी मनमुटाव देखने को मिलता है। [इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 11: हिना खान ने 'लव' के खातिर प्रियांक को दिया धोखा, इस हफ्ते हो सकती है उसकी छुट्टी!]
Puneesh Sharma & Bandgi Kalra fight over @eyehinakhan. Find out more tonight at 10:30 PM! #BB11 #BBSneakPeek pic.twitter.com/WrIQyrbR51
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 21, 2017
तो वही पुनीश के जाने के बाद हिना सपना से उनके बारे में चुगली करती है। वो सपना से कहती है कि पुनीश उनसे कह रहे थे कि आपका (हिना ) का शो क्लासी लगता है लेकिन सपना का शो मासी (massy) है। इस बात को लेकर सपना को काफी गुस्सा आता है और वो कहती है कि वो पुनीश के साथ बंदगी को बता देगी की कौन कितना क्लासी है। वैसे, हिना इस तरह का दोगला व्यवहार आप की पर्सनालिटी पर फिट नहीं बैठता है। बता दें हिना खान इनदिनों घर में किसी को पसंद नहीं आ रही है। उनकी हरकतों की वजह से घर में काफी अनबन होती नज़र आती है। साथ ही वो हर लड़ाई के लिए जिम्मेदार होती है।
अब देखना दिलचस्प है कि इस बार घर से बाहर कौन होता है क्योंकि इस बार हिना खान भी नोमिनेटेड है।