बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इस समय इतनी सारी फिल्में एक साथ बन रही हैं कि बॉक्स ऑफिस क्लैश से बच पाना प्रोड्यूसर्स और कलाकारों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। अब ऋतिक रोशन और कंगना रनौत को ही ले लीजिए जो एक साथ अपनी फिल्में 'सुपर 30' और 'मेंटल है क्या' लेकर आने वाले थे लेकिन जैसे-तैसे इनके निर्माताओं ने इस क्लैश को टाला और 'सुपर 30' को एक नई रिलीज तारीख दी गई। इसके बाद लगा कि कंगना रनौत की 'मेंटल है क्या' बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज इन्जॉय करेगी लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है।
{इसे भी पढ़ें- जल्दी रिलीज होगा कंगना रनौत-राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' का ट्रेलर, लेकिन पहले जारी किया ये वीडियो}
कुछ देर पहले ही 'अर्जुन पटिलाया' के निर्माताओं ने फिल्म के 3 नए पोस्टर्स रिलीज किए हैं और बताया है कि उनकी यह कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 26 जुलाई के दिन रिलीज होगी। इसके साफ हो गया है कि कंगना रनौत जैसे-तैसे ऋतिक रोशन से बच पायी थीं लेकिन अब उन्हें बॉक्स ऑफिस पर दिलजीत दोसांझ के साथ दो-दो हाथ करने होंगे।
अगर फिल्म 'अर्जुन पटियाला' की बात की जाए तो इसे मैडडॉक फिल्म्स के अंतर्गत बनाया गया है। फिल्म में कृति सेनॉन और वरुण शर्मा भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसमें कृति सेनॉन एक पत्रकार और वरुण, दिलजीत पुलिस ऑफिसर्स का किरदार निभाते दिखेंगे।
कृति सेनॉन की पिछली कुछ फिल्मों को उठाकर देखें तो लगता है कि वो बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत के लिए कड़ी टक्कर देने वाली हैं। कृति सेनॉन की 'बरेली की बर्फी' और 'लुका छुपी' कॉमेडी फिल्में ही थीं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में 'अर्जुन पटियाला' से दमदार शुरूआत की उम्मीद की जा सकती है।
{इसे भी पढ़ें- ब्रेकिंग: ‘मेंटल है क्या’ के निर्माताओं से नहीं हुआ है कंगना रनौत का कोई विवाद, बिना किसी बदलाव के रिलीज होगी फिल्म}
इसके दूसरी तरफ 'मेंटल है क्या' के विषय को देखा जाए तो यह थोड़ा सा हटकर है। दर्शक अभी भी नहीं समझ पाए हैं कि कंगना रनौत और राजकुमार राव इस फिल्म के माध्यम से किस तरह की कहानी पेश करने वाले हैं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...