प्रेरणा अरोरा ने अपनी नई फिल्म ‘रुतबा’ का किया ऐलान, अक्की और सिंघम के बीच हो सकती है जंग...

प्रेरणा अरोरा के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित होगी।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: April 24, 2018 9:21 PM IST

'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी फिल्म प्रोड्यूस कर रहीं प्रेरणा अरोरा, बहुत ही जल्द अपने बैनर तले 'रुतबा' नाम की एक फिल्म का निर्माण करेंगी। इस फिल्म को पहली बार डायरेक्शन करने वाली प्रिया मिश्रा बनायेंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 'रुतबा' दो रियल लाइफ आईपीएस ऑफीसर्स की कहानी से प्रेरित होगी, जो डायरेक्टर प्रिया मिश्रा के भइया और भाभी हैं। फिल्म में दिखाया जायेगा कि दो आईपीएस ऑफीसर्स को किस तरह से प्यार होता है और उसके बाद किस तरह से नौकरी के चलते इनकी जिंदगी बदलती है। फिल्म को उत्तर प्रदेश के परिवेश में सेट किया जायेगा और दिखाया जायेगा कि किस तरह से क्राइम के कारण मुख्य कलाकारों की जिंदगी में भूचाल आता है।

फिल्म का ऐलान करते हुए प्रेरणा अरोरा ने मीडिया को बताया है कि, ‘फिल्म रुतबा का ऐलान करते हुए हमें काफी खुशी हो रही है। प्रिया मिश्रा के द्वारा बनाई जाने वाली इस फिल्म की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। फिल्म में प्रिया मिश्रा कई सारे रियल लाइफ इंसीडेंट्स रखेंगी, जिसकी वजह से इसमें रियलिज्म आयेगा। हमें पूजा के ऊपर पूरा भरोसा है कि वो एक अच्छी कहानी दर्शकों के सामने पेश करेंगी। फिल्म की कास्टिंग पर अभी विचार किया जा रहा है, जैसे ही वो फाइनल हो जायेगी वैसे ही उसका भी ऐलान भी किया जायेगा।’

अब प्रेरणा ने यह तो साफ कर दिया है कि उन्होंने अभी फिल्म के लिए कलाकारों का चुनाव नहीं किया है। उस पर अभी विचार किया जा रहा है। हालांकि इस बीच हमारे दिमाग में यह विचार आ रहा है कि प्रेरणा अरोरा की इस रियल लाइफ स्टोरी के लिए अक्षय कुमार और अजय देवगन से बेहतर कोई कलाकार नहीं हैं।

दोनों कलाकारों ने बीते सालों में काफी सारी रियल लाइफ स्टोरी की हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। ऐसे में प्रेरणा अरोरा इन दोनों में से किसका रुख करेंगी, यह देखने वाली बात होगी। अगर वो अजय और अक्षय में से किसी को नहीं चुनती हैं तो फिर वो किस कलाकार पर भरोसा जतायेंगी ? यह जानना दिलचस्प रहेगा। वैसे आप इस रियल लाइफ स्टोरी में किसे देखना चाहेंगे ? कमेंट करके जरूर बतायें...

बॉलवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...