Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बिग बॉस 10: स्वामी ओमजी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट, 14 अक्टूबर हाजिर होना था

'बिग बॉस 10' में अपना रंगीन मिजाज वाला अंदाज़ दिखाने वाले बाबा के खिलाफ बिग बॉस 10 कंटेस्टेंट स्वामी ओमजी के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट ने वॉरन्ट जारी किया है।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: October 20, 2016 5:24 PM IST

बिग बॉस 10: स्वामी ओमजी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट, 14 अक्टूबर हाजिर होना था

'बिग बॉस 10' के बाबा स्वामी ओमजी महाराज सबसे थोडा ज़रा हटकर हैं, यह तो आप शो के पहले दिन ही समझ चुके होंगे, लेकिन इतने हटकर होंगे शायद आपको पता न हो।'बिग बॉस 10' में अपना रंगीन मिजाज वाला अंदाज़ दिखाने वाले बाबा के खिलाफ बिग बॉस 10 कंटेस्टेंट स्वामी ओमजी के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट ने वॉरन्ट जारी किया है।

स्वामी ओमजी पर एक महिला ने चोरी के मकसद से जबरन घर में घुसने का आरोप लगाया है। उनपर हथियार रखने का भी आरोप है साथ ही उनके खिलाफ आर्म ऐक्ट, टाडा और अन्य कानून के तहत मामला दर्ज है। ओमजी महाराज के छोटे भाई प्रमोद झा भी ओमजी पर दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित एक साइकल की दुकान का ताला तोड़कर 3 लोगों के साथ मिलकर 11 साइकल और कीमती सामान और कुछ जरूरी कागजात चोरी करने का आरोप लगा चुके हैं। 'बिग बॉस' के ओम बाबा के खिलाफ लोधी कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ केस 2010 में क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गया था, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि क्राइम ब्रांच को अभी तक गैर जमानती वॉरंट के बारे में जानकारी नहीं है। [इसे भी पढ़े: बिग बॉस 10 : करवा चौथ के मौके पर पत्नी निशा रावल को याद कर रो पड़े करन मेहरा]

गौरतलब है कि ओमजी को 14 अक्टूबर को सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होना था। जब ओमजी या उनकी ओर से कोर्ट में तय तारीख को कोई भी हाजिर न हुआ तो उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया है। अब अगली सुनवाई की तारीख 8 नवंबर रखी गई है।

इससे पहले ओमजी चर्चा में तब आए थे जब एक टीवी चैनल पर लोगों ने उन्हें एक महिला के साथ हाथापाई करते हुए देखा था। दरअसल यह शो एक लाइव शो था, जो राधे मां के मुद्दे पर बेस्ड था। स्वामी राधे मां की साइड ले रहे थे और जब शो की एक महिला गेस्ट ने इस बात का विरोध किया तो वह महिला के पर्सनल लाइफ को लेकर उटपटांग कहने लगे। गुस्से में महिला ने स्वामी पर हाथ उठाने की कोशिश की और पलटकर स्वामी उनसे हाथापाई करने लगे। [इसे भी पढ़े: बिग बॉस 10: क्या युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा को इस बुरी आदत ने जकड़ रखा हैं]
'बिग बॉस' के घर के अंदर और बाहर दोनों ओर स्वामी ओमजी के खिलाफ जैसा माहौल तैयार हो रहा है, ऐसे में कहना मुश्किल है कि वह कब तक वहां टिक पाएंगे। हालांकि, ये और बात है कि उन्होंने शो में दाखिल होते ही कहा था कि वह जानते हैं कि इस शो के विजेता वही होंगे, लेकिन वह अपनी जगह मॉडल लोपमुद्रा को जिताना पसंद करेंगे, क्योंकि उनमें काफी टैलंट है।

b (1)