अपने पिछले सीजन की तरह ही सीरियल 'नागिन' का सीजन 2 भी अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब हो गया है। 42वें हफ्ते के बार्क रेटिंग में नागिन सीजन 2 अपनी पोजिशन पर अड़ा हुआ है। पहले सीजन और इस सीजन में कुछ महीनों का गैप था। लेकिन इस शो का चार्म दर्शकों के बीच बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। वैसे भी देखा जाए तो यह सीरियल अपने पहले दिन से टीआरपी की दौड़ में नंबर वन पर बना रहा है। [इसे भी पढ़ें- तो इस बार ये हैं बिग बॉस में सलमान की फेवरेट कंटेस्टेंट !!]
छोटे पर्दे पर नागिन का जो जादू चल रहा है उसे देखकर लग रहा है कि 'बिग बॉस' का 10वां सीजन इस बार फीका साबित हो जाएगा। बिग बॉस हर सीजन में किसी ना किसी कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहता है लेकिन इस बार बिग बॉस कुछ कमाल नहीं दिखा पा रहा है। 42 हफ्ते के टीआरपी की बात करे तो बिग बॉस इच्छाधारी नागिन को टक्कर देने में नाकामयाब सा लग रहा है। एक ओर जहाँ नागिन नम्बर एक के पॉयदान से खिसकने का नाम नहीं ले रही वही बिग बॉस 17वें नम्बर पर विरामान है।
[इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान और उनके एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन का हुया पैचअप?]

42 वें हफ्ते की टीआरपी देखने के बाद ये कह सकते है कि छोटे पर्दे पर मौनी रॉय का जो चार्म दर्शकों के बीच है उसके सामने सलमान खान फीके से नज़र आ रहे है। नागिन का पहला सीजन 1 नवंबर 2015 से टेलीकॉस्ट हुआ और जून 2016 में यह ऑफएउर भी हो गया। 62 एपिसोड के साथ यह शो काफी पॉपुलर हुआ था। दूसरे सीज़न की वापसी इस साल अक्टूबर में हुआ। इस बार मौनी रॉय इस सीजन में डबल रोल में है। ऐसा माना जा रहा था कि सीजन 2 से अर्जुन बिजलानी के निकलने से शो अपनी पॉपुलैरिटी खो देगा लेकिन मौनी रॉय के डबल रोल और शो में करनवीर वोहरा की एंट्री के बाद शो में पुराना वाला जादू फिर से चला दिया। अदा खान और सुधा चन्द्रन के रहने से शो में जो ट्वीस्ट आ रहा है उसे भी दर्शक बहुत पंसद कर रहे है। जिस तरह से आने वाले एपिसोड्स में रोचक मोड़ आएगा हम दावे के साथ कह सकते है कि नागिन को पहले पॉयदान से हटाना किसी के वस की नहीं।
मजेदार बात ये है कि पिछली बार नागिन और बिग बॉस के टेलीकॉस्ट में कुछ महीनों का गैप था लेकिन इस बार दोनों ही शो आगे पीछे ऑनएयर हुए फिर भी बिग बॉस की बुलंद आवाज नागिन के सामने कहीं दब गई है। अगर आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में मजेदार ट्वीस्ट आएगा तो शायद इस लिस्ट में कुछ बदलाव आ जाएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates